late leader Ayatollah Ali Khamenei: सुप्रीम लीडर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, भारत समेत दुनिया के 90 देश श्रद्धांजलि देने पहुंचे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजधानी तेहरान के ग्रैंड मुसल्ला (Grand Mosalla) कॉम्प्लेक्स में रखा गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले किए थे जिसमें खामेनेई की मौत हुई थी। लगभग 4 महीने बाद उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
खामेनेई का जनाजा कब से कब तक निकाला जाएगा?
उनके जनाजे को ईरान और इराक के कई शहरों में ले जाया जाएगा। जनाजा 3 जुलाई से 9 जुलाई तक निकाला जाएगा। उसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया जाएगा।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी शनिवार को साणंद में सेमीकंडक्टर ओएसएटी प्लांट में चिप के व्यावसायिक उत्पादन का करेंगे शुभारंभ
भारत के कई नेता श्रद्धांजलि देने ईरान पहुंचे
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के अलावा भारत सरकार का एक औपचारिक डेलीगेशन भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुचा है। भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जहां उन्होंने ईरान के शहीद नेता को श्रद्धांजलि दी। इसका वीडियो ईरान के भारतीय दूतावास ने जारी किया है। ईरान में भी बड़े पैमाने पर अपने चहेते नेता को विदाई दी जा रही है।
खामेनेई के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के 90 से अधिक देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्राध्यक्ष और राजनयिक शामिल हुए। ईरान ने इस समारोह में यूरोपीय देश को आमंत्रित नहीं किया है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले दुनिया के प्रमुख देश
पाकिस्तान से पीएम शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी भी शामिल हुए। ताजिकिस्तान राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन, आर्मेनिया, पीएम निकोल पाशिनयान, जॉर्जिया राष्ट्रपति मिखाइल कवेलाश्विली, बांग्लादेश PM तारिक रहमान, रूस, चीन, तुर्की, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, मलेशिया, मिस्र, कतर और ओमान, बेलारूस, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, क्यूबा, सर्बिया, निकारागुआ, घाना और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के आधिकारिक प्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि देने पहुँचे हैं।
Created On :   4 July 2026 1:17 AM IST












