Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में फिर फंसा व्यापारिक जहाज, रास्ते को लेकर पहले ही ईरान दे चुका है वार्निंग

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बुधवार को एक विदेशी कंटेनर जहाज फंसने के जानकारी मिली है। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इस जहाज ने तेहरान के द्वारा तय किए गए आधिकारिक रास्ते का पालन नहीं किया है, जिस कारण वह गहरे पाने में जाकर फंस गया। अब वह न तो आगे बढ़ रहा है और न ही पीछे।
यह भी पढ़े -'यदि वे अपने मालिक की बात नहीं मानेंगे, तो...' ट्रंप का जिक्र करते हुए ईरान ने तेल अवीव को दी चेतावनी
रास्ता भटका जहाज?
हालांकि, ईरान की तरफ से इस जहाज को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। सरकारी टीवी ने सिर्फ इतना ही बताया है कि जहाज विदेशी कंटेनर पोत था और गलत मार्ग में पहुंचकर फंस गया। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि होर्मुज को पार करने के लिए सभी व्यापारिक जहाजों को आईआरजीसी के द्वारा निर्धारित किए रूट ऑफ अथॉरिटी का पालन करना चाहिए।
ईरानी सेना की चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना पहले ही दुनियाभर के जहाजों के मालिकों, कप्तानों और शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दे चुकी है कि उसके द्वारा तय किए गए मार्ग से ही गुजरे। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि, इससे पहले खबरें सामने आई थी कि इस रास्ते से जहाजों का सुरक्षित आवागमन शुरू हो गया है। लेकिन इसके बाद भी जहाज के मालिक डरे हुए हैं और काफी कम संख्या में टैंकरों की आवाजाही हो रही है।
यह भी पढ़े -खामेनेई की 9 जुलाई को होगी अंतिम विदाई, कांग्रेस के ये बड़े नेता होंगे अंतिम संस्कार में शामिल, ईरान ने दिया निमंत्रण
ईरान ने नहीं की पुष्टि
होर्मुज स्ट्रेट से ये घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बातचीत का दौर जारी है। इस कूटनीतिक वार्ता के लिए अमेरिका की तरफ से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पहुंच गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच तकनीकी स्तर की चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि, ईरान की तरफ से इस वार्ता को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।
Created On :   1 July 2026 7:00 PM IST













