ईरानी संपत्ति डीफ्रीज: MoU साइन होने के बाद तेहरान की बल्ले-बल्ले! तनाव के बीच कतर से रिलीज होगी 6 अरब डॉलर की प्रॉपर्टी

MoU साइन होने के बाद तेहरान की बल्ले-बल्ले! तनाव के बीच कतर से रिलीज होगी 6 अरब डॉलर की प्रॉपर्टी
मिडिल ईस्ट में शांति के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन हुआ है। इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति समूद पेजेश्कियान ने सोमवार को एक अहम बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में शांति के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन हुआ है। इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति समूद पेजेश्कियान ने सोमवार को एक अहम बयान जारी किया है। उनका कहना है कि कतर में फ्रीज ईरान के 12 अरब डॉलर की संपत्ति में से आधी रिलीज होने वाली है। उनका ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब हाल ही में फारस की खाड़ी में हमले हुए हैं। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ताओं पर अनिश्चितता बनी हुई है।

ईरानी नौसेना की धमकियां

बताया जा रहा है कि ईरानी राष्ट्रपति का ये बयान देश की अवाम को अंतरिम समझौते के पक्ष में भरोसा दिलाने का प्रयास है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी चुनौती की पकड़ के लिए ओमान के समुद्री इलाके को खाड़ी में आने-जाने वाले जहाजों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। ईरान की नौसेना के हमलों और धमकियों के कारण होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों और तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग बंद हो गई थी। युद्ध से पहले तक इस मार्ग से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और प्राकृतिक गैस व्यापार होता था। लेकिन रूकावटों की वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है।

दो बार जहाजों को किया टारगेट

ईरान ने पिछले कुछ दिनों में ओमान की तरफ से निकलने वाले समुद्री रास्ते में दो बार जहाजों को टारगेट किया है, इनके जवाब में अमेरिका ने हवाई हमले भी किए थे। इस कारण दोनों देशों के बीच चली रही शांति वार्ता पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को ईरान ने भी बहरीन और कुवैत में ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। इस वार्ता की मध्यस्था की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान ने कहा कि अंतरिम डील की शर्तों पर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत मंगलवार को दोबारा शुरू होगी।

Created On :   29 Jun 2026 6:20 PM IST

Tags

Next Story