Ayatollah Ali Khamenei Funeral: भारत से ईरान के सर्वोच्च नेता को 'आखिरी सलाम'! खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल हमलों में मारे गए ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज हो गई है। ईरान में 4 जुलाई 2026 को कार्यक्रम आयोजित होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। ईरान के कई शहरों में 4 से 9 जुलाई तक अंतिम संस्कार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान लाखों की संख्या में लोगों और वीआईपी-विदेशी मेहमानों शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़े -अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा
ईरान में 4 से 9 जुलाई तक दी जाएगी 'अंतिम विदाई'
ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। ईरानी मीडिया के मुताबिक, राजधानी तेहरान में 4 और 5 जुलाई को इमाम खुमैनी मोसाला प्रार्थना हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 6 और 7 जुलाई को तेहरान और मध्य ईरान के शहर कोम में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। फिर 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में अंतिम संस्कार का आखिरी कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन दिवंगत नेता को शिया मुसलमानों के आठवें इमाम, इमाम रजा के पवित्र दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
बता दें, ईरान में सबसे लंबे समय तक अयातुल्ला अली खामेनेई सर्वोच्च नेता रहे हैं। इस साल 28 फरवरी को इजराइल-ईरान के संयुक्त हमले में उनकी मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद मार्च की शुरुआत में उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया। वहीं, मार्च में खामेनेई की मौत को अमेरिका-इजराइल की ओर से किए गए ऐतिहासिक हमले का नतीजा बताया था। इस घटना के साथ ईरान में 46 साल पुराने शिया धर्मांतरण शासन के लिए एक बड़ा मोड़ माना गया था। वहीं, तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद मीडिया ईस्ट के कई जगहों में तनाव और संघर्ष बढ़ गया है।
यह भी पढ़े -युद्धविराम उल्लंघन कर अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया जवाब, US के कई ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले
ट्रंप ने की थी खामेनेई की मौत की पुष्टि
मिडिल ईस्ट संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 86वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की थी। बीते 36 सालों से खामेनेई ईरान पर मजबूत पकड़ बनाए हुए थे। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया अमेरिका-इजरायल के हमलों में खामेनेई के चार रिश्तेदार भी मारे गए थे। इनमें उनकी बेटी, एक नाती/पोता और उनके दामाद भी शामिल थे।
Created On :   29 Jun 2026 5:43 PM IST












