US-Iran War: युद्ध में अमेरिका और इजरायल उलझे, ईरान ने पर्दे के पीछे बना लिए घातक हथियार, सेना प्रवक्ता का बड़ा दावा

युद्ध में अमेरिका और इजरायल उलझे, ईरान ने पर्दे के पीछे बना लिए घातक हथियार, सेना प्रवक्ता का बड़ा दावा
अमेरिका युद्ध में उलझा रहा और ईरान ने पर्दे के पीछे बड़ा खेल कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका युद्ध में उलझा रहा और ईरान ने पर्दे के पीछे बड़ा खेल कर दिया है। जानकारी मिली है कि हमलों के दौरान तेहरान ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत बनाने के लिए ज्यादा आधुनिक और ताकतवर हथियार बना लिए हैं। इसकी पुष्टि खुद ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरामिनिया ने की है। उनका कहना है कि जंग के चलते नई पीढ़ी के ड्रोन और अपग्रेडेड मिसाइल सिस्टम बनाए और उन्हें सेना में शामिल कर लिया है।

युद्ध के दौरान सेवा में किया शामिल

खास बात यह है कि युद्ध के दौरान दुनिया की नजरें मिसाइल हमलों और तबाही पर टिकी थीं। इसी दौरान ईरान ने चुपचाप खतरनाक हथियार तैयार कर लिए। ये पहले से कहीं ज्यादा घातक और सटीक बताए जा रहे हैं। ईरानी सेना प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि 'रमजान युद्ध' यानी रमजान के चलते ही अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। इसके अंतिम दिनों में ईरानी सेना ने ऐसे नए ड्रोन इस्तेमाल किए, जिन पर पहले से ही रिसर्च चल रही थी। इनको जंग के दौरान सेवा में शामिल किया था।

मित्र देशों के साथ काम किया शुरू

अकरामिनिया बताते हैं कि ईरान ने हथियारों के अलावा सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के इस्तेमाल किए जाने वाली मिसाइलों को भी अपग्रेड किया। इन्हें बेहतर गुणवत्ता के साथ बनाया है। उन्होंने आगे बताया कि जंग के चलते पुराने हथियारों के इस्तेमाल करते हुए रिसर्च और डेवलपमेंट पर भी निरंतर काम किया है। वो आगे बताते हैं कि ईरान घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ मित्र देशों से आधुनिक सैन्य उपकरण खरीदने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया है।

हथियारों की क्षमता

उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि जंग के अंतिम दिनों में इस्तेमाल किए नए ड्रोन पहले के अराश-2 जैसे ड्रोन से कहीं ज्यादा घातक है और उनकी क्षमता की जानकारी जल्द ही जनता को दी जाएगी। बताते चलें कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर 28 फरवरी, 2026 को पहला हमला किया था। इसके बाद से अभी तक मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है।

Created On :   28 Jun 2026 8:44 PM IST

Tags

Next Story