गाजा में तनाव: इजराइल सेना ने दो अलग-अलग ठिकानों पर फिलिस्तीनी लोगों के कैंप पर किए हमले, दो की मौत, दर्जनभर घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इजराइल ने दक्षिणी गाजा में ड्रोन से हमले किए, जिनमें दो फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे है। जिन दो युवक-युवती की मौत हुई है, वे आपस में भाई-बहन है। इसकी जानकारी नासेर अस्पताल ने दी, जहां घायलों को लाया गया। जिन दो की मौत हुई है, उनके नाम 15 वर्षीय इस्लाम मूसा और 30 वर्षीय भाई अब्दुल्ला मूसा बताए जा रहे है।
यह भी पढ़े -इजरायली सेना पर कोई पाबंदी नहीं, दक्षिण लेबनान में कार्रवाई की पूरी छूट रक्षा मंत्री काट्ज
अस्पताल परिसर में परिजन सफेद कफन में लिपटे शवों के पास रोते-बिलखते हुए नजर आए। इजराइल ने ये हमला मवासी में रह रहे विस्थापित फिलिस्तीनी के एक शिविर ठिकाने पर निशाना बनाकर किया। हमले की जिम्मेदारी इजराइली सेना ने ली, उसने स्वीकार करते हुए माना कि मुवासी इलाके में उसने हमला किया है। इजराइली सेना का कहना है कि उसका टारगेट हमास का एक फाइटर यानी योद्धा था। इजराइली सेना ने इससे अधिक जानकारी हाल फिलहाल नहीं दी।
यह भी पढ़े -गौरव वल्लभ ने संजय राउत को मनोरोग विशेषज्ञ से मिलने की सलाह दी, राहुल-खड़गे पर भी साधा निशाना
फिलिस्तीनियों ने पश्चिमी गाजा सिटी में भी एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी, यहां भी इजराइली सेना ने विस्थापित फिलिस्तीनी लोगों के एक कैंप पर हमला किया, जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों को शिफा अस्पताल लाया गया। उसने ये जानकारी दी। फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी की एंबुलेंस सेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इजराइली हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, साथ ही अधिकांश घायलों में महिलाएं शामिल हैं।
Created On :   28 Jun 2026 1:27 PM IST













