विवादों में पूर्व क्रिकेटर!: शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में नजर आए लश्कर के नेता, वीडियो सामने आते ही उठने लगे सवाल

यह भी पढ़े -कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर हुए हमले को लेकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
जनाजे में कौन-कौन नजर आया?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) के कुछ नेता दिखाई दिए। इनमें इनाम-उर-रहमान कांबोह, अब्दुल्ला तूर, हाफिज उमर और अमजद भट्टी का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा माना जाता है।
इस मामले पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
भारत पहले भी कई बार कह चुका है कि पाकिस्तान में आतंक से जुड़े लोगों को खुलकर काम करने का मौका मिलता है। अब इस वीडियो के बाद फिर यही सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे लोग किसी बड़े व्यक्ति के पारिवारिक कार्यक्रम में आसानी से पहुंच जाते हैं तो यह चिंता की बात है।
शोएब अख्तर ने क्या कहा?
शोएब अख्तर ने अपने भाई के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने भाई के लिए दुआ भी मांगी। लेकिन जनाजे में दिखे विवादित लोगों को लेकर अब तक उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है।
Created On :   27 Jun 2026 2:59 PM IST












