US India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील क्यों हो रही पोस्टपोन? सर्जियो गोर ने बताई ये बड़ी वजह

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील क्यों हो रही पोस्टपोन? सर्जियो गोर ने बताई ये बड़ी वजह
अमेरिका और भारत के बीच होने वाली ट्रेड डील में क्यों देरी हो रही है इसको लेकर सर्जियो गोर ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच काफी लंबे समय से चल रही ट्रेड डील अब अपने अंतिम चरण में पहुंचती हुई नजर आ रही है। भारत में अमेरिका कौ राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि दोनों देशों के बीच ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अब सिर्फ कुछ अहम मुद्दों पर बात होनी बाकी है। इसके बाद उन्होंने ये भी उम्मीद जताई है कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो आने वाले समय में इस समझौते पर काम होना भी शुरू हो जाएगा।

बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही

सर्जियो गोर ने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि और भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बीच जो बैठक हुई थी वो काफी अच्छी रही है। उनके अनुसार अब सबसे बड़ा काम समझौते का अंतिम रूप तय करना है, जिससे दोनों देश उस पर हस्ताक्षर कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा है कि बातचीत लगातार आगे बढ़ रही है और माहौल भी काफी ज्यादा पॉजिटिव बना हुआ है।

ट्रेड डील में हो रही देरी को लेकर क्या बोले राजदूत?

ट्रेड डील में हो रही देरी पर सर्जियो गोर ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय समझौतों में समय लगना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका इस समझौते पर करीब 1.5 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड समझौते पर करीब 20 साल से बातचीत चल रही है, लेकिन वह अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

मोदी और ट्रंप की मुलाकात को बताया अहम

सर्जियो ने हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को भी काफी अहम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने एक घंटे से ज्यादा समय तक व्यापार, रक्षा और कई दूसरे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उनका मानना है कि इस बातचीत का असर आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्तों पर सकारात्मक रूप से दिखाई देगा और जल्द ही कुछ बड़े फैसलों का ऐलान भी हो सकता है।

Created On :   27 Jun 2026 4:00 PM IST

Tags

Next Story