इजराइल -लेबनान समझौता: नेतन्याहू ने समझौते को बताया ईरान के लिए झटका, सलाम ने कहा देश की संप्रभुता बहाल होगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इजराइल-लेबनान के बीच हुए समझौते को लेकर दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिका, अरब देशों और अन्य मित्र राष्ट्रों के प्रयासों से यह समझौता संभव हुआ है।
यह भी पढ़े -इजरायल-लेबनान के बीच अमेरिका की अध्यक्षता में हुई बातचीत, सीजफायर को आगे बढ़ाने पर दिया जोर
लेबनान पीएम नवाफ सलाम ने समझौते को लेकर इजराइल की सभी लेबनानी क्षेत्रों से वापसी सुनिश्चित होगी, इससे राष्ट्र की संप्रभुता बहाल होगी और पलायन और विस्थापित करने वाले लोग अपने घरों में सुरक्षित लौट सकेंगे, पुनर्निर्माण का काम फिर से शुरू हो सकेगा। अपने क्षेत्रों पर लेबनान सेना का नियंत्रण स्थापित होगा। पीएम सलाम ने आगे कहा कि सरकार के मंत्रिमंडल के बयान और संसद का विश्वास इस बात की पुष्टि करता है कि देश में युद्ध और शांति का निर्णय केवल सरकार के पास होना चाहिए।
जबकि इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने समझौते को ईरान के लिए एक बड़ा झटका बताया है। नेतन्याहू ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि समझौते से ईरान का प्रभाव कमजोर होगा। इजराइली सेना ने नेतन्याहू के इस बयान को एक्स पर भी शेयर किया है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि जब तक लेबनान हिजबुल्ला को शस्त्रहीन नहीं करता, तब तक इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान में डटी रहेगी।
Created On :   27 Jun 2026 1:18 PM IST












