Philippines Earthquake: वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद अब फिलीपींस की कांपी धरती, 6.7 की तेजी से आया भूकंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से तो अभी लोग उभरे नहीं थे कि एक दिन बाद ही फिलीपींस में भी तेज भूकंप ने लोगों को डरा दिया है। शुक्रवार शाम दक्षिणी फिलीपींस में 6.7 की तीव्रता से आए इस भूकंप के झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए। अचानक जमीन हिलने लगी तो लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है।
यह भी पढ़े -अमेजन के 48 अरब डॉलर के निवेश का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा-इससे भारत के युवाओं के लिए पैदा होंगे अवसर
काफी गहराई में था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र मिंडानाओ इलाके के पास जमीन से करीब 41 किलोमीटर से ज्यादा गहराई में बताया गया है। झटके इतने तेज थे कि आसपास के कई शहरों और कस्बों तक उनका असर महसूस किया गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार करीब 64 लाख लोगों ने कंपन महसूस की, जबकि बड़ी संख्या में लोग ऐसे इलाकों में थे जहां नुकसान की आशंका सबसे ज्यादा मानी जा रही है।
यह भी पढ़े -मुकेश के निधन के बाद जब लता मंगेशकर ने दिया नितिन मुकेश को मौका, जिसने बदल दी पूरी जिंदगी
कई इलाकों में मची अफरा-तफरी
स्थानीय भूकंप निगरानी एजेंसी के मुताबिक बलुत द्वीप, सारंगानी, दावाओ ऑक्सिडेंटल, दावाओ डेल सुर, किम्बा, डॉन मार्सेलिनो, सांता मारिया, डिगोस सिटी, मोनकायो, मावाब और मारागुसन समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि कुछ समय तक लगातार भूकंप आ रहा था और धरती हिल रही थी, जिससे बाजार, ऑफिस और घरों में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।हालांकि अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
पहले भी झेल चुका है बड़ा भूकंप
जून की शुरुआत में भी दक्षिणी फिलीपींस में एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया था। उस हादसे में 20 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस समय तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी। इसी वजह से इस बार आए भूकंप के बाद भी लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।
Created On :   26 Jun 2026 7:50 PM IST









