US-Iran Peace Agreement: चीन ने पाकिस्तान का खुलकर किया समर्थन, अमेरिका-ईरान शांति समझौते की मध्यस्थता के नेतृत्व पर की टिप्पणी

चीन ने पाकिस्तान का खुलकर किया समर्थन, अमेरिका-ईरान शांति समझौते की मध्यस्थता के नेतृत्व पर की टिप्पणी
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर चीन ने एक बड़ा बयान जारी किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उसके नेतृत्व को बधाई दी है।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर चीन ने एक बड़ा बयान जारी किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उसके नेतृत्व को बधाई दी है। साथ ही पाकिस्तान की कोशिशों को अडिग समर्थन देने का भरोसा भी दिया है। ये जानकारी इस्लामाबाद में स्थित चीनी विदेश कार्यालय की तरफ से जारी की गई है।

दोनों विदेश मंत्रियों की टेलीफोन पर बातचीत

चीनी विदेश कार्यालय के बयान के मुताबिक, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और वांग यी की बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अमेरिका और ईरान शांति प्रक्रिया चर्चा हुई। खास तौर पर स्विट्जरलैंड में हुई उच्च स्तरीय वार्ता के पहले दौर पर केंद्रित रही। इस वार्ता में पाकिस्तान और कतर ने मध्यस्थता की थी।

बयान में वांग यी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान की लगातार कोशिशों की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थता कोशिशों के लिए चीन के अडिग समर्थन को भी दोहराया है और कहा कि विवादों को शांतिपूर्ण समाधान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लिए अहम है।

डार ने बातचीत के दौरान क्या कहा?

बयान में कहा गया है कि इस बातचीत के दौरान इशाक डार ने बताया कि इन वार्ताओं के बाद एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो उस सहमति पत्र की निगरानी करेगी, जिसमें मध्यस्थता की प्रक्रिया है। इस पत्र पर अमेरिका और ईरान ने पिछले हफ्ते साइन भी किए थे। इसमें परमाणु मुद्दे, प्रतिबंधों और निगरानी पर ध्यान केंद्रीत है। इसका मकसद 60 दिनों के भीतर मिडिल ईस्ट में शांति समझौते पर अंतिम फैसला लेने में मददगार साबित होगा।

इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के जरिए हल निकालने के लिए पाकिस्तान और चीन ने मिलकर संकल्प लिया है। इसका मकसद टकराव का स्थायी अंत, लंबे समय की शांति, साझा विकास और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है।

Created On :   25 Jun 2026 10:14 PM IST

Tags

Next Story