धार्मिक नियमों पर सख्ती: इस देश ने की अजान पर बैन लगाने की तैयारी तेज, मंत्री ने दिया बढ़ते इस्लामीकरण का हवाला

यह भी पढ़े -पीस डील के बाद अमेरिका-ईरान के बीच अब होगा नया समझौता? ट्रंप ने ऐलान करते हुए इस खास मार्केट का किया जिक्र
सरकार क्या करना चाहती है?
डेनमार्क सरकार अजान को लेकर नया कानून लाने पर विचार कर रही है। आव्रजन मंत्री मोर्टन बोडस्कोव का कहना है कि देश में तेजी से बदलाव दिख रहे हैं। उनके अनुसार, सार्वजनिक जगहों पर अजान की आवाज नहीं होनी चाहिए। उनका मानना है कि डेनमार्क की अपनी अलग पहचान बनी रहनी चाहिए।
पहले भी लिए जा चुके हैं सख्त फैसले
डेनमार्क सरकार पहले भी कई नियम बना चुकी है। इस साल सार्वजनिक जगहों पर चेहरा पूरी तरह ढकने वाले बुर्के पर रोक लगाई गई। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में बने प्रार्थना कक्ष हटाने के आदेश भी दिए गए। सरकार लंबे समय से सख्त प्रवासी नीति अपनाती रही है।
पहले भी हुई थी कोशिश
डेनमार्क में अजान पर रोक लगाने की बात पहली बार नहीं उठी है। साल 2020 और 2025 में भी ऐसे प्रस्ताव आए थे लेकिन वे आगे नहीं बढ़ सके। कई जगह पहले से ही तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर पर नियम लागू हैं। देश में मुस्लिम आबादी करीब 5% है और यह सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय माना जाता है।
Created On :   26 Jun 2026 1:06 PM IST









