भारत -सेशेल्स द्विपक्षीय: पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया

पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन से सम्मानित किया गया
भारत और सेशेल्स के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में दोनों देशों के बीच MoU का हुआ आदान-प्रदान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए विक्टोरिया में सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। इससे पहले दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें भारत और सेशेल्स के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ। एमओयू से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच एक बड़ी बैठक हुई। प्रधानमंत्री मोदी को विक्टोरिया में डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की उपस्थिति में भारत और सेशेल्स के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी भी वहाँ मौजूद रहे।

Created On :   28 Jun 2026 2:07 PM IST

Tags

Next Story