पश्चिम एशिया तनाव: युद्धविराम उल्लंघन कर अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया जवाब, US के कई ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ईरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देते हुए उसके कई ठिकानों पर हमले किए। इससे एक बार फिर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच हुआ युद्धविराम 11 दिन में ही टूट गया। ईरानी हमलों को अमेरिकी हमलों का पलटवार माना जा रहा है। आपको बता दें ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी अड्डों पर और होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले किए। बहरीन में अमेरिकी नेवी बेस को तबाह किया है। होर्मुज में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही फिर से ठप हुई। दोनों ही पक्षों ने हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिका ने 24 घंटे में दो बार ईरान पर हमले किए, ईरान ने अमेरिका के 8 ठिकानों पर हमले किए।
यह भी पढ़े -ईरान से फिर शुरू हो सकता है तेल आयात, भारत की ऊर्जा रणनीति पर जानिए क्या बोले पूर्व राजदूत
ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के बीच समन्वय बनाने वाले केंद्र खातम अल अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम अल फिकर ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि अगर युद्धविराम का उल्लंघन किया गया तो करारा जवाब दिया जाएगा।
ईरान पर अमेरिकी हमलों को लेकर प्रेसिडेंट ट्रंप ने युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया। ट्रंप ने अपने बयान में कहा यूएस विमानों ने एक बार फिर ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों तथा तटीय रडार ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट किया गया। अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने कहा, उसने गुरुवार को होर्मुज से गुजर रहे सिंगापुर के जहाज एमवी एवर लवली पर ड्रोन हमले के जवाब में ईरान पर हमले किए हैं। दक्षिणी ईरान में होर्मुज के करीब सिरिक क्षेत्र और केशम द्वीप पर भारी बमबारी की गई। इसे लेकर ईरान का कहना है कि होर्मुज में जहाजों के गुजरने के लिए 48 घंटे पहले आवेदन देने का नियम है। इसे न मानने वाले जहाजों पर हमला किया जाएगा।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने रातभर ईरान में किए हमले, जबाव में बहरीन को बनाया टारगेट, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर समुद्र में बड़ा ऐलान
ट्रंप ने कहा ऐसा लगता है कि वे कभी नहीं सीखेंगे। एक समय ऐसा भी आ सकता है, जब अमेरिका के लिए संयम बरतना असंभव होगा और उसे सैन्य कार्रवाई पूरी करनी पड़ेगी, जिसकी शुरुआत पहले की जा चुकी है। चेतावनी देते हुए ट्रंप ने आगे कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इस्लामिक गणराज्य ईरान का अस्तित्व ही खत्म समाप्त हो जाएगा।
ईरान जलद्वार पर टैक्स वसूलना चाहता है। ओमान तट के पास समुद्री मार्ग के विस्तार और जहाजों को अधिक रास्ता देने से ईरान भड़क गया है, क्योंकि समझौता होर्मुज पर ईरान को नियंत्रण देता है। जबकि अमेरिका इसे खारिज करता है। ईरान के केश्म द्वीप पर अमेरिका ने हमले किए।
Created On :   28 Jun 2026 12:56 PM IST












