मिडिल ईस्ट संघर्ष: ईरान ने इटली पर लगाए गंभीर आरोप, अमेरिका- इजराइल की अवैध युद्ध में की मदद, तजानी ने बचाव में दी सफाई

ईरान ने इटली पर लगाए गंभीर आरोप, अमेरिका- इजराइल की अवैध युद्ध में की मदद, तजानी ने बचाव में दी सफाई
होर्मुज को लेकर इटली की क्या चिंता है? सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में कूटनीतिक तनाव और बढ़ सकता है?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ईरान ने इटली पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उसने इटली पर अमेरिका -इजराइल की युद्ध में मदद करने का आरोप लगाया है। आरोप ऐसे समय में लगाए है जब पश्चिम एशिया में पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति है, ऐसे में क्या पश्चिम एशिया में एक बार फिर से कूटनीतिक तनाव और अधिक बढ़ सकता है? ऐसे वक्त में ईरान और इटली दोनों देशों के बीच से बयानबाजी सामने आई है।

ईरान का कहना है कि इटली एक तरफ सार्वजनिक रूप से हमलावरों की मदद से इनकार कर रहा है। जबकि दूसरी तरफ तकनीकी और लॉजिस्टिक मदद देने की बात स्वीकार कर रहा है। ऐसी मदद करना अवैध जंग को सीधे समर्थन देना है। जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर की भावना के भी खिलाफ है। ईरान ने कहा यह गंभीर अंतरराष्ट्रीय गलत कार्रवाई में शामिल होने जैसा मामला है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इटली के बयान को विरोधाभासी और जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा हमलावर देशों को तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता देना एक अवैध युद्ध में सीधी भागीदारी के समान है। यह केवल सहयोग नहीं, बल्कि एक साफतौर पर प्रत्यक्ष योगदान है, जिसने अमेरिका और इजराइल के कथित आक्रामक युद्ध को संभव बनाया।

अपने बचाव में इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत के दौरान इटली के विदेश मंत्री ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की अपील की। कई इतालवी मालवाहक जहाज अभी भी फंसे हुए हैं, इसलिए समुद्री मार्ग को सामान्य करना जरूरी है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक तजानी ने स्पष्ट किया कि इटली ने कभी भी ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य ऑपरेशन में भाग नहीं लिया है। इटली ने अपने किसी भी मिलिट्री बेस को ईरान के खिलाफ युद्ध संबंधी कार्रवाई के लिए यूज करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका के साथ हुई संधियों का पूरी तरह सम्मान करते हुए लिया गया है।

तजानी ने कहा कि तेहरान में इटली के दूतावास को फिर से खोलना संवाद की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है और इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Created On :   28 Jun 2026 1:31 PM IST

Tags

Next Story