कराची में आत्मघाती हमला: पाकिस्तानी रेंजर्स हेडक्वार्टर के पास भीषण विस्फोट, आधे घंटे तक गोलीबारी, चार लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची से दिल को झकझोर करने वाली खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के ब्लॉक-6 स्थित हेडक्वार्टर के पास एक जोरदार विस्फोट हुआ है। इस आत्मघाती धमाके के बाद काफी देर तक गोलीबारी भी की गई। इस दौरान 4 लोगों की जान चली गई, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मरने वालो में आम नागरिक या पाकिस्तान सिंध रेंजर्स के जवान है।
रेंजर्स कंपाउंड को बनाया टारगेट
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस आत्मघाती हमले में रेंजर्स कंपाउंड को टारगेट बनाया है और कुछ हमलावरों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई। इसके बाद क्षेत्र में भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्र बताते हैं कि पहला विस्फोट काफी शक्तिशाली था, इसके बाद दो छोटे धमाके हुए है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी हुई।
यह भी पढ़े -कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का रिएक्शन, रिपोर्ट में दावे को बताया गलत
शहर के प्रमुख सड़क पर विस्फोट
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये हमला गुलिस्तान-ए-जौहर क्षेत्र की एक प्रमुख सड़क पर हुआ है, जो कराची यूनिवर्सिटी और शहर में मौजूद अन्य कई विश्वविद्यालयों को जोड़ने का काम करती है। साथ ही पाकिस्तान मौसम विभाग की तरफ भी जाती है। इस घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल इस विस्फोट की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तानी रेंजर्स का काम
पाकिस्तानी रेंजर्स एक अर्धसैनिक बल है, इसका मुख्य काम देश की सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और आंतकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देना होता है। इनके अलावा रेंजर्स दंगों और हिंसा पर कंट्रोल, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था, बड़े आयोजनों और वीआईपी सुरक्षा में मदद करना होता है।
Created On :   27 Jun 2026 11:41 PM IST












