Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन पर ईरान की बड़ी चेतावनी, अब्बास अराघची ने 30 दिनों में पूरी तरह से खोलने का किया दावा

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हो के बाद भी मीडिल ईस्ट में तनाव बरकरार है। इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये रास्ता अगले 30 दिनों में पूरी तरह से खुल जाएगी, ठीक वैसे ही, जैसे युद्ध के पहले था।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने रातभर ईरान में किए हमले, जबाव में बहरीन को बनाया टारगेट, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर समुद्र में बड़ा ऐलान
ईरान की तय की गई व्यवस्था
बगदाद में इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन के साथ अब्बास अराघची ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अराघची का कहना है कि तेहरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगाए सभी प्रतिबंधों को हटा देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस रास्ते का प्रबंधन पूरी तरह से ईरान के द्वारा तय की गई व्यवस्था के तहत होगा। उन्होंने कहा, "इसके लिए व्यवस्थाएं अपनाई और लागू की जा रही हैं। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की है। ईरान और अमेरिका के बीच साइन हुए समझौते के तहत कोई दूसरी संस्था या देश इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है।"
यह भी पढ़े -ईरान के हमलों का अमेरिका ने दिया जवाब, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया निशाना, हमले से बिफरे ईरानी सांसद
होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन पर सख्त चेतावनी
ईरानी विदेश मंत्री अराघची कहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन में किसी भी बाहरी देश या संस्था का हस्तक्षेप नहीं होगा। इसको लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी की दखलअंदाजी होती है तो इसे खेलने में देरी हो सकती है और क्षेत्र में तनाव भी और बढ़ जाएगा। वो बताते हैं, "जैसा कि हमने पिछले दो रातों के दौरान देखा है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हुई घटनाओं ने पहले ही तनाव और झड़पों को बढ़ाने में योगदान दिया है। मैं सभी पार्टियों से अपील करता हूं कि वो होर्मुज के मैनेजमेंट या ईरान के इसे फिर से खोलने के लिए किए जा रहे इंतजामों में दखल न दें। उन्हें साइन किए गए MoU का पालन करना चाहिए और इसे अपने तय रास्ते से भटकने नहीं देना चाहिए।"
Created On :   28 Jun 2026 5:29 PM IST












