व्हाइड हाउस रेनोवेशन विवाद: क्या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की सेहत बिगड़ी? स्टेज से उतरते वक्त हुए कंफ्यूज!

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'लूजर' बताया है, ये कहते हुए उनका एक भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, उनका संबोधन खत्म होने के बाद वो स्टेज से नीचे उतरते है तो उस समय बाइडेन काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बाद एयर इंडिया फिर से बढ़ा सकता है विदेशी उड़ानों की संख्या
बाइडेन की सेहत पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर बाइडेन का वीडियो वायरल हो रहा है, उसका कार्यक्रम मैरीलैंड के बाल्टीमोर में आयोजित था, जहां पर उन्होंने एक डेमोक्रेटिक पार्टी गाला में ट्रंप की आलोचना की थी। इसी दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के विवादित रेनोवेशन पर टिप्पणी की है।
बताते चलें कि जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए सवाल उठने लगे थे कि उनकी उम्र और मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसी के चलते उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की रेस से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। लेकिन अब उनका ये वीडियो सामने आने के बाद फिर से उनकी सेहत को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़े -टीईटी पेपर लीक से लेकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील तक, केंद्र पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
ट्रंप को 'लूजर' क्यों कहा?
जो बाइडेन ने अपने भाषण में कहा, "ये सिर्फ उनके वैनिटी प्रोजेक्ट्स नहीं हैं। अपने बॉलरूम के लिए जगह बनाने के लिए व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को तोड़ना, कैनेडी सेंटर पर अपना नाम लिखना, अपने सम्मान में एक आर्च बनाना, यहां तक कि रिफ्लेक्टिंग पूल को ठीक करने के लिए अपने खुद के पूल वाले बंदे को काम पर रखना। वाह! क्या लूजर है।"
क्या ट्रंप प्रशासन की अर्थव्यवस्था है मजबूत?
सीएनएन ने लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के विवादित रेनोवेशन के मामले पर बाइडेन के हवाले से लिखा, "रिफ्लेक्टिंग पूल इस प्रशासन के केंद्र में मौजूद संकीर्णता और अक्षमता से भी बदतर कुछ दिखाता है। ये भ्रष्टाचार है, बेशर्म और खुलेआम भ्रष्टाचार है। अमेरिकी इतिहास में किसी भी प्रशासन में इस पैमाने पर भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा गया।"
न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि बाइडेन वहां मौजूद लोगों से कहते हैं, "क्या आपने ध्यान दिया है कि अमेरिकी कह रहे हैं कि बाइडेन प्रशासन के तहत अर्थव्यवस्था ट्रंप के मुकाबले काफी बेहतर है?"
Created On :   28 Jun 2026 7:32 PM IST












