PoK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रेंजर्स ने की लूट! सीसीटीवी फुटेज में बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रेंजर्स ने की लूट! सीसीटीवी फुटेज में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान ने कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में पिछले 20 दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। ये विरोध पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में पिछले 20 दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। ये विरोध पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ हो रहे हैं। इस विद्रोह के दौरान पाकिस्तानी फौज ने रावलाकोट में लूटमार शुरू करने की खबर मिली है। इससे जुड़ा एक पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसका दावा एबीपी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में किया है। उसने बताया कि ये फुटेज उसके पास है। रिपोर्ट में स्थानीय लोगों के हवाले से बताया गया है कि पेट्रोल पंप के भीतर घुसकर पहले रावलाकोट में तैनात पाकिस्तानी रेंजर्स ने कर्मचारियों को पीट और फिर तीन लाख रुपए कैश लूट लिए।

किल्लत पैदा करने की साजिश

पीओके में 9 जून से विरोध शुरू हुआ है, यहां पर 5 जून से ही इंटनेट बंद है। खाने की किल्लत पैदा करके इन प्रदर्शनों को कुचलने की साजिश 13 जून से रची गई है। इसके बाद भी 70 हजार से ज्यादा नागरिक रावलाकोट के ईदगाह मैदान में जुटे हुए हैं। इस प्रदर्शन की अगुवाई सरदार अमान खान कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पीओके के नाम पर पाकिस्तानी सरकार हजारों करोड़ का बजट भेजने का दावा करती है, इससे पीओके के विधायकों और उनके बच्चों पर खर्च किया जा रहा है।

मार्च निकालने का किया था ऐलान

सरदार अमान खान आगे बताते हैं कि इलाके में सड़क, स्कूल और अस्पताल नहीं है। इनके नाम पर बस लूटमार हो रही है। उनकी मांग है कि पीओके की कमान यहां के लोगों के हाथों में सौंप दी जाए। अवामी एक्शन कमेटी ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो मुजफ्फराबाद तक मार्च निकालने का ऐलान किया था, जिसकी आखिरी तारीख 23 जून थी, फिलहाल इस डेडलाइन को कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

Created On :   29 Jun 2026 2:31 AM IST

Tags

Next Story