US-Iran Conflict: अमेरिका-इजरायल की बढ़ सकती है मुश्किलें, ईरान करेगा अंतरराष्ट्रीय अदालत का रूख, लगाए ये गंभीर आरोप

अमेरिका-इजरायल की बढ़ सकती है मुश्किलें, ईरान करेगा अंतरराष्ट्रीय अदालत का रूख, लगाए ये गंभीर आरोप
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को गहराए हुए करीब पांच महीने होने वाले हैं। इसी महीने की 17 तारीख को दोनों देशों के बीच शांति समझौता ज्ञापन पर साइन भी हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को गहराए हुए करीब पांच महीने होने वाले हैं। इसी महीने की 17 तारीख को दोनों देशों के बीच शांति समझौता ज्ञापन पर साइन भी हुए हैं। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इन सभी घटनाक्रमों के बीच ईरानी की तरफ से हमलों के दौरान मारे गए लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अदालतों का रुख करेंगे। इस दौरान वे अमेरिका और इजरायल के द्वारा किए गए अपराधों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

हत्याओं पर कार्रवाई

ईरानी सर्वोच्च नेता ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में कई ट्वीट्स किए हैं। इनमें उन्होंने बताया, "नवजातों की हत्या से लेकर हमारे प्रिय बुजुर्गों की मौत तक और इन सबसे बढकर हमारे युग के अद्वितीय, अनोखे रत्न और महान मुजाहिद नेता की शहादत। इनमें से हर एक मामला हजारों गंभीर कानूनी मामालों में शामिल है, जिन पर देश की अदालतों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अदालतों में भी पूरी गंभीरता और मजबूती के कार्रवाई होनी चाहिए।"

वो आगे बताते हैं, "जो बात तय है, वो यह है कि इन अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाकर उनके आपराधिक कार्यों के लिए न्याय के कटघर में खड़ा किया जाना चाहिए।"

इन अपराधों की पड़ताल

एक अन्य पोस्ट में खामेनेई ने बताया, "इन अपराधों के बारे में अमेरिका और जियोनी दुश्मन के कुछ नेताओं की तरफ से किए गए कंफेशन्स और यहां तक कि खुलेआम शेखी बखारने की कार्रवाई निर्विवाद रूप से अपराध को मानने जैसा है। इससे ईरान के उन अधिकारों को न्याय दिलाने का रास्ता साफ होता है, जिनका उल्लंघन किया गया है।"

उन्होंने कहा, "हम पर थोपे गए दूसरे और तीसरे युद्ध के दौरान किए गए अपराधों की जांच करना और अंतिम फैसला आने तक इस मामले को लगातार आगे बढ़ाना संबंधित सक्षम अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इससे भविष्य में इस तरह के अपराधों को दोहराए जाने से रोकने में भी मदद मिलेगी।"

Created On :   28 Jun 2026 10:08 PM IST

Tags

Next Story