Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, कहा- 'मुश्किल दौर से गुजर रहा देश' चुनौतियों से निपटने के लिए कार्रवाई शुरू

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस मौजूदा समय में बड़ी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ये बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही है। उनका कहना है कि हम जल्द ही इन चुनौतियों से निपट लेंगे। वो बताते हैं कि देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चि करेगा और अपनी सीमाओं को मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा। ये जानकारी रूसी सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने पुतिन के बयान के हवाले से दी है।
यह भी पढ़े -दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध
मिला बहुत अहम सबक?
एजेंसी के मुताबिक, रूस में इसी साल सितंबर में संसदीय चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सत्ताधरी यूनाइटेड रशिया पार्टी ने एक सम्मेलन का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम को पुतिन ने संबोधित किया और कहा कि देश ने जिन मुश्किलों का सामना करने में सफल रहा है, उनसे और मजबूत हुआ है। उनसे बहुत महत्वपूर्ण सबक भी मिले है। उनका आगे कहना है कि देश बहुत मुश्किल दौर का सामना कर रहा है। इसकी वजह से बहुत कुछ सिखने को मिला है।
नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित
रूसी राष्ट्रपति पुतिन करते हैं कि सरकार के सामने मौजूदा चुनौतियां खड़ी है। जिन्हें सरकार पूरी तरह से समझती भी है और उनसे निपटने के लिए अहम कदम भी उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं को देखा जा रहा है और उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। वो आगे बताते हैं कि निश्चित रूप से देश और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीमाओं की अखंडता को सुनिश्चित करेंगे। हमारे सामने, जो चुनौतियां खड़ी है, उनमें आतंकवादी हमले भी शामिल है।
पुतिन ने क्यों दिया ये बयान?
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से युद्ध जारी है। इस दौरान दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। यूक्रेन के हमलों में कई ऐसे बड़े अटैक भी शामिल है, जिनकी वजह से देश में भारी तबाही देखने को मिली है। हालांकि, रूस ने भी यूक्रेन में कई बड़े हमले किए हैं। इन हमलों के लिए सरकार को करोड़ों रुपए खर्च करने होते हैं। इस वजह से शायद रूस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अर्थव्यवस्था की खड़ी हो सकती है।
Created On :   29 Jun 2026 12:08 AM IST












