संयुक्त राष्ट्र समाचार: भारत ने आतंकवाद और अस्थिरता फैलाने पर पाक को फटकारा, कहा FATF से क्यों भय ?

भारत ने आतंकवाद और अस्थिरता फैलाने पर पाक को फटकारा,  कहा FATF से क्यों भय ?
पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद को रोकें, अपनी कमियों को पहचान कर दूर करें और वित्तीय पारदर्शिता में सुधार करें, घरेलू स्तर पर नियमों का सख्ती से पान करें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर भारत ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की लताड़ लगाई है भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने आतंकवाद और उसके वित्त पोषण को लेकर पाक पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा एफएटीएफ की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने की देशों की कोशिशें उनके जांच-पड़ताल के डर को बताती हैं। यूएन में भारत की ओर से हरीश ने कहा पाकिस्तान 2018 से एफएटीएफ की ‘ग्रे लिस्ट ’ में था लेकिन 2022 में उसे रिमूव कर दिया गया था। उसको आतंकवाद से निपटने के लिए सैद्धांतिक बात करना चाहिए। एफएटीएफ की जांच का जवाब UN मंचों पर राजनीतिक सक्रियता दिखाकर नहीं बल्कि नियमों का सही ढंग से पालन करके दिखाना चाहिए।

UN में जोर देते हुए भारत ने कहा, FATF वैश्विक आतंक-रोधी पहल के वित्तपोषण और धन शोधन-रोधी ढांचे का अनिवार्य स्तंभ बना हुआ है। भारत ने यूएन में ऐसे राष्ट्रों से अपील की कि वे अस्थिरता और अशांति फैलाना बंद करें , अपनी जमीन का उपयोग आतंकवाद के करने से रोकें। भारतीय प्रतिनिधि ने आगे कहा, FATF का कार्य तकनीकी, साक्ष्य-आधारित व इंटरनेशनल लेवल पर स्वीकार्य मानकों पर आधारित है। इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाना गलत है।

उन्होंने ये भी कहा कई दशकों से भारत, सीमापार आतंकवाद का सामना कर रहा है। ऐसे देशों को अस्थिरता फैलाना बंद करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय शांति-सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा जिन देशों का मूल्यांकन बुरा रहा है उन्हें अपनी कमियों को दूर करना चाहिए। इसके लिए घरेलू स्तर पर नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। वित्तीय पारदर्शिता में सुधार करना चाहिए और आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ अपरिवर्तनीय कार्रवाई करनी चाहिए , जो जमीनी स्तर पर दिखनी चाहिए।

2026 आतंकवाद रोधी सप्ताह से इतर एक आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने UN में ‘बदलते खतरों और उभरती प्रौद्योगिकी के दौर में आतंकी वित्तपोषण से निपटने के साझा प्रयास मुद्दे पर यह बात कही। कार्यक्रम का आयोजन UN में भारत-फ्रांस के स्थायी मिशनों, आतंकवादरोधी कमेटी के लिए वैश्विक इंटरनेट फोरम ने मिलकर किया।

Created On :   1 July 2026 8:51 AM IST

Next Story