Pakistan Air Strike: पाकिस्तान के कायराना हमले का पर्दाफाश! इन प्रांतों में मासूमों और महिलाओं की ली जान

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पाकिस्तानी वायुसेना को लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि अफगानिस्तान में किए गए हमलों के दौरान वहां के नागरिक के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इससे पाकिस्तान के उन दावों का खुलासा हुआ है, जिसमें वह कहता है कि उसने आतंकी ठिकानों को टारगेट किए हैं। यूएन ने अपने बयान में खुलासा करते हुए कहा कि आधी रात को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए, इस दौरान निर्दोष लोगों की जान चली गई।
यह भी पढ़े -सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला, संधि के तहत पानी पर हमारा हक
इन प्रांतों में पाकिस्तानी बमबारी
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन (UNAMA) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने आधी रात को पक्तिया और कुनार प्रांतों में बमबारी की। इस दौरान कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। संघ ने स्पष्ट करते हुए बताया कि हताहत होने वाले नागरिकों में बड़ी संख्या में बेकसूर महिलाएं और मासूम बच्चे शामिल है। संघ के मिशन ने चेताया कि अस्पतालों में जिंदगी और मौत से लड़ने वाले कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इससे मरने वालो का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े -विदेश मंत्रालय ने भारत-पाक की सीक्रेट मीटिंग को लेकर प्रतिक्रिया, विदेश सचिव ने बताया क्या हुई बात
इस जिले में सबसे ज्यादा मौतें
इस हमले पर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बताया कि रिहायशी इलाकों को टागरेट करके पाकिस्तान ने कायराना हमला किया है। उसने बताया कि इस अटैक में कुल 36 लोगों की जान चली गई है और 163 घायल हुए हैं। यूएन ने बताया कि इस भीषण तबाही के दौरान सबसे ज्यादा पक्तिया प्रांत के जिले में मौतें हुई है। इसी जिले में 22 लोग मारे गए है, जबकि 47 घायल हुए हैं।
Created On :   29 Jun 2026 11:47 PM IST












