India-Iran Ties: PM मोदी ने ईद अल- अदहा पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी बधाई, अब मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईर अल-अदहा के अवसर पर मुबारकाबाद देने करे लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ओर से व्यक्त की गई यह भावना, भारत और ईरान के बीच साझा गहरे सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित दोनों देशों के बीच की ऐतिहासिक दोस्ती, दोनों देशों की सरकारों की कोशिशों से और ज्यादा मजबूत और व्यापक होगी।
यह भी पढ़े -बंगाल सरकार ने यूसीसी के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की घोषणा की
मुज्तबा खामेनेई ने ईरान-भारत के रिश्तों के मजबूत करने पर जोर दिया
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सूत्रों का कहना है, "सुप्रीम लीडर ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती के रिश्तों को और मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय सहयोग में नई दिल्ली की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है।"
तेहरान की तरफ से जारी आधिकारिक संदेश में ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने पीएम मोदी की तरफ से जताई गई भावना और ईद की मुबारकबाद के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुझे ईद अल-अधा के मौके पर आपका बधाई संदेश मिला है। मैं इसके लिए आपकी प्रशंसा करता हूं और आपको भी बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित दोनों देशों के बीच की ऐतिहासिक दोस्ती, दोनों सरकारों की कोशिशों से और ज्यादा मजबूत होगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अल्लाह से भारत सरकार और भारत की महान जनता के समृद्धि और निरंतर जीत के लिए प्रार्थना करता हूं।’
यह भी पढ़े -पुणे में बड़े पैमाने पर नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, महाराष्ट्र सरकार ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए
पीएम मोदी-मुज्तबा खामेनेई के बीच हुआ पहला सीधा संवाद
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई के बीच संदेशों का यह आदान-प्रदान खामेनेई के पदभार ग्रहण के बाद भारत के नाम पहला सीधा संवाद माना जा रहा है। हालांकि, ईरान के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बावजूद अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई को अभी तक सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।
Created On :   29 Jun 2026 11:24 PM IST












