गर्मी-लू से बेहाल: भीषण गर्मी के चलते ब्रिटिश सरकार ने AC क्यों नहीं चलाने के जारी किए निर्देश, बताई ये वजह

डिजिटल डेस्क, लंदन। यूरोप के देशों में गर्मी और लू से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। आए दिन वहां पर तापमान नया रिकॉर्ड दर्ज हो रहा है। इस बीच ब्रिटेन की सरकार ने चौकाने वाला फरमान जारी किया है। भीषण तापमान के चलते सरकान ने घरों से एसी हटाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए बकायदा लोगों को नोटिस भी जारी किया है।
यह भी पढ़े -ब्रिटेन की संसद में पहुंचने वाले पहले भारतीय थे दादाभाई नौरोजी, लड़कियों के लिए खोला था स्कूल
AC क्यों नहीं चलाने की अपील?
लंदन की काउंसिल ने अपने आदेश में कहा कि तुरंत नागरिक अपने घरों से एसी निकाल दे। टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में प्रशासन के हवाले से बताया कि एसी चलने की वजह से बहुत ज्यादा कार्बन डाइऑकसाइड निकलती है। इनका उपयोग आखिरी ऑप्शन के लिए किया जाना चाहिए। जानकारी के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। इसके कारण स्कूल बंद कर दिए हैं। साथ ही ट्रेन सर्विस पर भी रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को लिया आड़े हाथों, ब्रिटेन संविधान के इस मॉडल को भारत में अपनाने की उठाई मांग
लगभग 4 हजार ऑपरेशन टलें
इस भीषण तापमान के चलते सरकार ने रिस्ट टू लाइफ रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही वह लोगों की से अपील कर रही है कि अपने घरों से एसी हटा दें। इनके अलावा अस्पतालों में सर्जरी पर प्रतिबंध लगा दिया है। हीटवेव और एसी न चलने की वजह से पूरे देश में करीब 4 हजार ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। ब्रिटेन की सरकार ने नेट जीरो पॉलिसी के तहत इन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक्टिव कूलिंग की इजाजत तभी मिलेगी, जब पैसिव कूलिंग के सभी तरीके आजमा लिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि नागरिक एसी का उपयोग तभी कर सकते हैं, जब इसका कोई उपाय नहीं बचा हो।
लंदन के मेयर सादिक खान इनवायरमेंट पर जोर दे रहे हैं कि एसी की जगह खिड़कियां खोले और सीलिंग फैन का उपयोग करें।
Created On :   30 Jun 2026 12:21 AM IST












