India Pakistan Track 2 Meeting: विदेश मंत्रालय ने भारत-पाक की सीक्रेट मीटिंग को लेकर प्रतिक्रिया, विदेश सचिव ने बताया क्या हुई बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई बैठक की बातें हो रही हैं। इन खबरों के बाद अब भारत सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया दी है। भारत सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि यह कोई भी औपचारिक बैठक नहीं थी और इसका सरकार से कोई भी सीधा नाता नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं और इनमें कुछ नया नहीं है।
क्या होती है ऐसी बातचीत?
सरकार के मुताबिक, इस तरह की बैठकों को ट्रैक-2 बातचीत कहा जाता है। इनमें सरकार के मौजूदा प्रतिनिधि शामिल नहीं होते। आम तौर पर रिटायर्ड अधिकारी, पूर्व सैन्य अफसर, विशेषज्ञ और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग इसमें हिस्सा लेते हैं। इन बैठकों का मकसद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और अलग-अलग मुद्दों पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के विचारों को साझा करना होता है।
यह भी पढ़े -छोटे क्लीनिकों के लिए 'ई सुश्रुत क्लिनिक' लॉन्च, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगी डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट की सुविधा
विदेश सचिव ने क्या कहा?
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों में इस तरह के निजी कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। कोलंबो में हुई बैठक भी उसी तरह का एक निजी आयोजन था। इसमें भारत सरकार की ओर से न तो कोई आधिकारिक भागीदारी थी और न ही किसी तरह का समर्थन दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भारत से जो लोग जाते हैं, वे अपने खुद के विचार रखते हैं। उनकी राय को भारत सरकार का आधिकारिक रुख नहीं माना जा सकता। सरकार इन बैठकों को किसी खास महत्व से बिल्कुल नहीं देखती है।
यह भी पढ़े -ऑपरेशन अमिस्ताद वेनेजुएला के उप स्वास्थ्य मंत्री ने भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत के आर्मी फील्ड हॉस्पिटल का किया दौरा
रिपोर्ट में क्या कहा गया?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो के एक होटल में करीब 2 दिनों तक यह बातचीत चली। दावा किया गया कि भारत की ओर से पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे, राम माधव और पूर्व राजनयिक रुचि घनश्याम इसमें शामिल हुए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से विदेश मंत्रालय के अधिकारी सज्जाद हैदर खान, पूर्व राजदूत शेरी रहमान और रिटायर्ड मेजर जनरल इसफंदियाम अली खान पटौदी शामिल हुए थे।
Created On :   29 Jun 2026 5:51 PM IST












