MP News: सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल से लोकभवन में की मुलाकात, यूसीसी समेत कई कार्ययोजना से कराया अवगत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य्प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लोक भवन भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट की। सीएम ने इस अवसर पर राज्यपाल को प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर 9 लाख से अधिक प्राप्त सुझावों, व्यापक जनसमर्थन एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। इसके अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन, गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा में प्रस्तावित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, 4 कृषि उपजों को प्राप्त जीआई टैग से किसानों को मिलने वाले लाभ, सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के बारे में बताया। सीएम यादव और राज्यपाल के बीच एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न प्रयासों एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई।
आज लोक भवन, भोपाल में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी से भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल जी को प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर 9 लाख से अधिक प्राप्त सुझावों, व्यापक जनसमर्थन एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन,… pic.twitter.com/gnsrkXHhFg— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 29, 2026
यह भी पढ़े -सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा सिंहस्थ 2028 सरकार के लिए गौरवशाली पक्ष, प्रबंधन में पूर्व अधिकारियों और विशेषज्ञों के अनुभव का लिया जाएगा लाभ
आपको बता दें अगले महीने से मध्यप्रदेश में शुरु हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार यूसीसी विधेयक को पेश करने की तैयारी में है। हाल ही में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ जस्टिस की अध्यक्षता में एक ड्राफ्ट कमेटी गठित की, इस कमेटी ने राज्य के सभी आयोग, सामाजिक और धार्मिक संगठन के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ से मुलाकात कर सुझाव मांगे।
Created On :  
