UP Election 2027: इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग पर सपा तैयारी! अखिलेश यादव ने 4 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इसके लिए सियासी दलों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में सपा सांसद इकरा हसन चौधरी का भी नाम शामिल है।
यह भी पढ़े -UP चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा की बैठक, इमरान मसूद बोले- गठबंधन की जीत के लिए जरूरी है बेहतर समन्वय
सपा ने नई कमेटी का किया गठन
इतना ही नहीं, बल्कि अखिलेश यादव ने इकरा हसन के अलावा पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव को भी शामिल किया है। कमेटी में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय को भी सदस्या के तौर पर नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि यह चार नेता इंडिया गठबंधन से सपा की सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़े -हैदराबादी बिरयानी बनाम पुलाव, आजम के तेवर- ओवैसी के बयान, यूपी में मुस्लिम सियासत के नए समीकरण!
यूपी कांग्रेस चीफ ने दी प्रतिक्रिया
सपा की कमेटी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा ने कहा, "ये एक अच्छी शुरुआत है और कांग्रेस पार्टी लगातार गठबंधन को मजबूत करने के लिए हम लोगों ने 2024 में भी काम किया और आज भी 2027 में भी कांग्रेस पूरी तरह से अपने गठबंधन धर्म को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।"
Created On :  

