विधानसभा चुनाव 2027: UP चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा की बैठक, इमरान मसूद बोले- गठबंधन की जीत के लिए जरूरी है बेहतर समन्वय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की तैयारियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कल होने वाली संयुक्त बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इसमें दोनों दलों के नेता बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में सीटों की संख्या को लेकर कोई मनमानी नहीं होगी, बल्कि जीत सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहमति और बेहतर तालमेल पर जोर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -क्रिकेटर सिराज के चयन पर सियासत तेज, UP कांग्रेस प्रभारी गौतम ने उठाया भेदभाव का मुद्दा, बीजेपी ने किया पलटवार
इमरान मसूद ने कहा कि बैठक में दोनों दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और चुनाव को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि गठबंधन जीते। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बने। इसके लिए जरूरी है कि अच्छा समन्वय बनाकर हम मैदान में उतरें।"
कांग्रेस सांसद के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और कांग्रेस के बीच तालमेल मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों दलों के सामने गठबंधन को एकजुट रखने के साथ सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर सहमति बनाने की चुनौती होगी।
यह भी पढ़े -यूपी में ओवैसी-आजाद का 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' तैयार, क्या दलित-मुस्लिम गठजोड़ से बदलेगा सियासी समीकरण?
इमरान मसूद ने सीटों की संख्या को लेकर किसी तरह की एकतरफा मांग से इनकार करते हुए कहा कि फैसला मनमाने तरीके से नहीं होगा। उनका जोर इस बात पर रहा कि दोनों दलों के बीच बेहतर समन्वय हो, ताकि चुनाव में गठबंधन को मजबूती मिल सके।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की कल होने वाली संयुक्त बैठक को लेकर मसूद ने कहा मनमाना (सीटों की संख्या) तो कुछ भी नहीं होता, मनमाना नहीं है। हम चाहते हैं कि गठबंधन जीते। हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बने। इसके लिए ज़रूरी है कि एक अच्छा समन्वय करके हम लोग मैदान में उतरें।
Created On :  

