Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई BJP की चिंता, अब माइक्रो लेवल पर होगी समीक्षा

राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई BJP की चिंता, अब माइक्रो लेवल पर होगी समीक्षा
राजस्थान के पंचायत चुनाव 2026 में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह इलाके में कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के पंचायत चुनाव 2026 में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह इलाके में कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद अब बीजेपी ने मंथन शुरू कर दिया है। इस दौरान पार्टी की तरफ से यह तय हुआ है कि हार के कारणों का पता लगाने के लिए माइक्रो लेवल पर समीक्षा की जाएगी। इस दौरान बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया जाएगा।

फीडबैक में क्या पूछेंगे सवाल?

फीडबैक के दौरान यह पूछा जाएगा कि सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और उनका फायदा गांवों तक नहीं पहुंच सका या फिर कुछ लोकप्रिय और कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर गांव के लोगों को रिझाया जा सकता है। अगर इस पर कार्यकर्ताओं की राय मिलती है, तो ऐसे में प्रदेश सरकार से इनमें बदलाव या नई योजनाएं शुरू करने की सिफारिश की जा सकती है।

BJP प्रवक्ता ने क्या कहा?

राज्य बीजेपी प्रवक्ता अटल खंडेलवाल का कहना है कि जनता की तरफ से मिले फैसले का सम्मान किया जाता है। लेकिन पार्टी का यह मानना है कि केंद्र और राज्य के मुद्दों के बजाय स्थानीय समस्याओं या जनता की ज्यादा उम्मीदों की वजह से इस तरह के नतीजे मिले हैं। ऐसे नतीजों की पार्टी को कभी उम्मीद भी नहीं थी।

उन्होंने आगे कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इन परिणामों को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान भी लोगों से झूठ बोलकर उन्हें गुमराह करने का काम किया था। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर इसका असर नहीं पड़ने वाला है। बीजेपी कमबैक करने वाली है और प्रदेश में फिर से कमल खिलने वाला है।

BJP में खींचतान पर किया स्पष्ट

पंचायत स्तर के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से पार्टी और संगठन में खींचतान की खबरें मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं में उदासीनता है। इन आरोपों को बीजेपी प्रवक्ता ने पूरी तरह से झूठा और गलत बताया है। साथ ही कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और कार्यकर्ता ही बीजेपी की ताकत हैं।

Created On :  

Tags

Next Story