Youth Congress Protest: मेटा ऑफिस में तोड़फोड़ पर यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई, मुंबई में 4 नेताओं पर केस, हिरासत में 21 प्रदर्शनकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं ने हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों बाहर तोड़फोड़ और हंगामा किया। यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को किया। इसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने शनिवार को एक्शन लेते हुए चार नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्रोटेस्ट की वजह विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किया जाना था। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर नेताओं ने 'RSS का बेटा मेटा' लिखा कर विरोध किया था।
यह भी पढ़े -बिना पासपोर्ट वीजा के भारत में रह रहा विदेशी नागरिक, पुलिस कस्टडी से फरार, सोती रही भोपाल पुलिस
क्या था मेटा को लेकर पुरा विवाद?
यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को मेटा के 3 शहरों के ऑफिस में तोड़फोड़ कर हगामा किया था। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर मेटा ने 19 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए थे। संगठन के विरोध जताने के बाद मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर इस दौरान विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट पर लगी पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो देशभर में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।
मुंबई ऑफिस पर लिखा ‘RSS का बेटा मेटा’
मेटा के BKC स्थित वर्ल्ड वन बिल्डिंग में 20 नवंबर को शाम करीब 5:40 बजे 20 से 25 लोग इकट्ठा हुए। जिसके बाद भारी हंगामे के साथ प्रदर्शन शुरू हुआ। FIR के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने बिल्डिंग के शीशे पर ‘RSS का बेटा मेटा’ लिखा। इससे शीशे को नुकसान पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने जिन लोगों के नाम दर्ज किये हैं उनमें जीना सबरीन, नेशनल यूथ कांग्रेस सचिव पवन मजेठिया, निखिल रुपारेल और जाफर शामिल हैं। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है।
हैदराबाद में 21 प्रदर्शनकारी हिरासत में
हैदराबाद में प्रदर्शन तेलंगाना यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्किडी शिव चरण रेड्डी के नेतृत्व में हुआ। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में प्रदर्शनकारी ऑफिस के गलियारों और कैफेटेरिया में दिखाई दिए। हैदराबाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए 20 से 21 प्रदर्शनकारियों को कंपनी बचाव के लिए हिरासत में लिया। करीब तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
प्रदर्शन के 15 मिनट बाद अकाउंट बहाल!
प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के मेटा ऑफिस पहुंचने के 15 मिनट बाद ही नेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिए गए। 'X' पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि उदय भानु चिब और मनीष शर्मा के दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल हो गए हैं। प्रदर्शन करने के साथ संगठन ने मेटा के सामने चार मांगें भी रखी हैं। संगठन ने पूछा कि पिछले छह महीनों में सरकार के आदेश पर कितने भारतीय अकाउंट बंद किए गए और अब भी कितने अकाउंट पर रोक लगी हुई है।
कांग्रेस गुंडों की पार्टी- भाजपा
यूथ कांग्रेस के मेटा के प्रदर्शन के बाद भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शनिवार को X पर पोस्ट कर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना की है। भंडारी ने कहा कि, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ मेटा के ऑफिस में तोड़फोड़ की, बल्कि सोशल मीडिया पर इसका दिखावा भी कर रहे हैं। राहुल गांधी की कांग्रेस गुंडों की पार्टी है। याद कीजिए कैसे वर्ल्ड AI समिट में बिना कपड़ों के घुसकर यूथ कांग्रेस ने देश का अपमान किया था।
Created On :  

