MP Warehousing Chairman: वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष पर वसूली के आरोप, दिल्ली तक पहुंची शिकायत

वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष पर वसूली के आरोप, दिल्ली तक पहुंची शिकायत
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, कर्मचारी संगठन ने इन आरोपों को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को शिकायत भेजी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाने की मांग की है, शिकायत में दीपावली के नाम पर वसूली, बैंक खातों में लेनदेन और फर्जी अटेंडेंस के जरिए गड़बड़ी जैसे आरोप लगाए गए हैं. इस पूरे मामले को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई, कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज का कहना है कि मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कारपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाइच को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, एवं उन पर लगे आरोपों स्वतंत्र जांच हो, तो वही जब पूरे मामले संजय नगाइच से संपर्क किया गया तो‌ कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने कॉल उठाना ही उचित नहीं समझा।

वन विभाग के क्लर्क को PA बनाने का आरोप

एसोसिएशन के प्रमुख सलाहकार संदीप बिसारिया की ओर से भेजे गए पत्र में प्रदीप रावत को लेकर सवाल उठाए गए हैं। संगठन का आरोप है कि रावत मूल रूप से वन विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं, लेकिन नियमों को दरकिनार कर उन्हें कॉर्पोरेशन अध्यक्ष संजय नागायच का निजी सहायक बना दिया गया। एसोसिएशन ने इसे अनधिकृत संलग्नीकरण बताते हुए इसकी जांच की मांग की है।

दीपावली के नाम पर वसूली का दावा

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि दीपावली के दौरान प्रदेशभर के शाखा प्रबंधकों पर दबाव बनाकर उनसे पैसे वसूले गए। संगठन का दावा है कि इस कथित वसूली के लिए अध्यक्ष कार्यालय से जुड़े कर्मचारी ने भूमिका निभाई।

बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप

एसोसिएशन ने शिकायत में यह भी दावा किया है कि कथित वसूली की रकम सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। संगठन ने संबंधित बैंक खातों और लेन-देन की जांच कराने की मांग की है, ताकि पैसों के स्रोत और उनके इस्तेमाल की जानकारी सामने आ सके।

फर्जी अटेंडेंस से वेतन भुगतान का आरोप

पत्र में परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराकर वेतन और भत्तों के रूप में सरकारी धन के गबन का आरोप भी लगाया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि उपस्थिति रजिस्टर और वेतन भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराई जाए।

कौन है संजय नगाइच

संजय नगाइच मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के अध्यक्ष हैं, वह मूलतः पन्ना जिले के पवई आते हैं, 25 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के अध्यक्ष बने, जून 2026 को जीतू पटवारी के वेयर हाउस पर आचैक निरीक्षण के बाद चर्चाओं में आए थे, हाल ही के दिनों में रीवा में टोल कर्मी के साथ कथित अवादाता का वीडियो भी वायरल हुआ जिसके बाद एक और फिर से चर्चा में आए।

पूर्व में भी लग चुके आरोप

भाजपा नेता व दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री संजय नगाइच के ऊपर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप लगा चुके है। जिसके बाद पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित भी किया था।फिलहाल संजय नगाइच पर लगे आरोपों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि इन गंभीर आरोपों पर सरकार क्या रुख अपनाती है और क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाती है। कर्मचारी संगठन की शिकायत के बाद अब सभी की निगाहें सरकार और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के अगले कदम पर टिकी हैं।

यह भी पढ़े -लोकायुक्त के दो पत्र मिलने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एसीएफ संजीव शर्मा निलम्बित

Created On :  

Tags

Next Story