Yuzvendra Chahal joins BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पिच पर एंट्री, बीजेपी में हुए शामिल, मिला ये अहम पद

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। उन्हें शनिवार को पार्टी की नई नेशनल ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी में स्थान मिला है। उन्हें कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी (विशेष आमंत्रित सदस्य) बनाया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की है।
यूपी से राज्यसभा सदस्य और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़े -युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को कहा अलविदा, एक भावुक मैसेज शेयर कर लिखा- सपना रह गया अधूरा
2 महीने पहले रेड बॉल को कहा था अलविदा
टेस्ट खेलने का सपना पूरा न होने के बाद चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वह वनडे और टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए खेलेते रहेंगे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2023 में टी-20 फॉर्मेट में खेला था।
भारत की तरफ से 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने कुल 217 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा, फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 49 मुकाबलों में उन्होंने 148 विकेट झटके हैं। चहल के नाम 151 लिस्ट-ए मुकाबलों में 240 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की तरफ से खेल चुके चहल ने 188 मुकाबलों में 23.24 की औसत के साथ 233 विकेट लिए हैं।
7 उपाध्यक्ष और 3 राष्ट्रीय महामंत्री
बीजेपी OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इसमें 7 उपाध्यक्ष, 3 राष्ट्रीय महामंत्री, 7 राष्ट्रीय सचिव और 37 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं।
यह भी पढ़े -क्रिकेटर सिराज के चयन पर सियासत तेज, UP कांग्रेस प्रभारी गौतम ने उठाया भेदभाव का मुद्दा, बीजेपी ने किया पलटवार
असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, महाराष्ट्र के बबनराव राजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा और बिहार के डॉ. अर्जुन सहनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली से राजेन्द्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित गंगराकार की नियुक्ति की गई है। गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. भरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार, हरियाणा से सरिता जांघड़, तेलंगाना से कडंगी रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिल्ली के संजय कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और दिल्ली के डॉ. अरुण यादव को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक, दिल्ली के परीक्षित डागर को सोशल मीडिया संयोजक और मध्य प्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Created On :  

