राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026: आज से हुआ आगाज, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैचों की लाइव प्रसारण-स्ट्रीमिंग डिटेल्स

डिजिटल डेस्क, दोहा। राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आगाज आज से हो गया है। पहला मुकाबला हांगकांग और बांग्लादेश ए के बीच खेला जा रहा है। 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खेल रही हैं। चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है, यानि दोनों के 22 नवंबर को ग्रुप मैच खेला जाएगा।
इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, क्योंकि उसमें वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और यश ठाकुर जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं टूर्नामेंट में भारतीय टीम के स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव प्रसारण-स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।
यह भी पढ़े -अदा शर्मा और इरफान पठान की मौजूदगी में मुंबई में यूथ क्रिकेट लीग के YCLT10 का भव्य शुभारंभ
दो ग्रुप्स में बंटी 8 टीमें
टूर्नामेंट के फॉर्मेट की बातें करें तो कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। उन्हें 4-4 के 2 ग्रुप्स (ए और बी) में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं अन्य 2 बाहर हो जाएंगी। ग्रुप ए में टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी।
टीम इंडिया का शेड्यूल
इंडिया-ए टीम के शेड्यूल की बात करें तो उसके सभी ग्रुप मुकाबले दोहा में खेले जाएंगे। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे होगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। वहीं दूसरे मैच में टीम की भिड़ंत पाकिस्तान ए से होगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 24 नवंबर को खेलेगी।
नवंबर 24 नवंबर को ग्रुप स्टेज के मैच समाप्त हो जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 26 और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल मैच रविवार (29 नवंबर) को खेला जाएगा।
इंडिया-ए स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियान, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अरशद खान, विप्रज निगम, प्रिंस यादव।
लाइव प्रसारण-स्ट्रीमिंग?
राइजिंग स्टार्स एशिया कप का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और उसकी वेबसाइट पर होगी।
Created On :  

