Dhoni Celebrates Retirement: 'थाला' ने खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया 'संन्यास', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

थाला ने खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया संन्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार (17 नवंबर) को आईपीएल से संन्यास ले लिया। उन्होंने 45 साल की उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को अलविदा कह दिया।

डिजिटल डेस्क, रांची। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार (17 नवंबर) को आईपीएल से संन्यास ले लिया। उन्होंने 45 साल की उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को अलविदा कह दिया। धोनी और चेन्नई का रिश्ता बेहद खास, दोनों एक दूसरे से आईपीएल के पहले सीजन से जुड़े हैं। यही वजह है कि संन्यास के बाद भी CSK को नहीं छोड़ रही है। वह टीम में अब मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे और नए खिलाड़ियों का खेल निखारने का काम करेंगे।

संन्यास के बाद धोनी इमोशनल नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम के साथ अपने 18 साल के सफर का वीडियो शेयर किया था। लेकिन, संन्यास लेने के एक दिन बाद यानि आज (बुधवार, 18 नवंबर) अपने खास दोस्तों के साथ केक काटकर रिटायरमेंट को सेलिब्रेट किया।

'थैंक्यू माही भैया'

एमएस धोनी ने जिस केक को काटा, उस पर लिखा था, 'थैंक्यू माही भैया..हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए। ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे।' धोनी का केक काटते हुए ये वीडियो चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी शेयर किया है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि धोनी दोस्तों के साथ हैं। वह सभी को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं, साथ ही कह रहे हैं कि मुझे तुम सभी मत खिलाना।

जमकर वायरल हो रहे वीडियो-फोटोज

धोनी के केक काटते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। चेन्नई के फैंस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं, साथ ही उस पर भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि बढ़ती उम्र की वजह से धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की चर्चाएं होती रही हैं। उन्होंने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन, वह 44 साल की उम्र तक वह बतौर खिलाड़ी चेन्नई के साथ बने रहे। 45 साल के धोनी ने खिलाड़ी के तौर पर संन्यास ले लिया है, लेकिन वह चेन्नई के साथ जुड़े रहेंगे। आईपीएल 2027 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर होंगे। फ्रेंचाइजी ने खुद इसका एलान किया था।

Created On :  

Tags

Next Story