IPL 2027: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बुरी खबर, आईपीएल 2027 से बाहर हुआ ये खूंखार ओपनर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बुरी खबर, आईपीएल 2027 से बाहर हुआ ये खूंखार ओपनर, सामने आई चौंकाने वाली वजह
आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीम के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीम के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे। उन्होंने फ्रेंचाइजी को आगामी सीजन से हटने के बारे में जानकारी दे दी है। इसके बाद अब टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी में से एक 'ट्रैविशेक' (ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा) टूट जाएगी।

ये दी वजह

क्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक, हेड ने आईपीएल न खेलने का कारण व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल को बताया। हेड के मुताबिक उन्होंने ये फैसला वर्कलोड कम करने के लिए लिया है। बीसीसीआई ने सभी टीमों को रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट सौंपने के लिए 17 नवंबर (मंगलवार) यानि आज तक का समय दिया गया है।

हेड के IPL से हटने की मंजूरी मिलते ही हैदराबाद के ऑक्शन पर्स में 14 करोड़ रुपए जुड़ जाएंगे। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है।

ट्रेविस हेड का SRH के लिए प्रदर्शन

ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब तक तीन सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने 2024, 2025 और 2026 को मिलाकर टीम के लिए कुल 43 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 1351 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 176 का रहा है।

उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर कई बार हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों की जोड़ी IPL में कम से कम 1,000 साझेदारी रन बनाने वाली जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ मिलकर 12.27 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए हैं। अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी ने 42 पारियों में 46.14 की औसत से 1,892 रन जोड़े। इसमें 6 शतकीय और 9 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं।

Created On :  

Tags

Next Story