IPL 2027: राजस्थान से खेलेंगे शमी, सैम करन जाएंगे लखनऊ, LSG और RR के बीच हुई 3 खिलाड़ियों की अदला-बदली

राजस्थान से खेलेंगे शमी, सैम करन जाएंगे लखनऊ, LSG और RR के बीच हुई 3 खिलाड़ियों की अदला-बदली
दिसंबर में होने वाले आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच ट्रेड जारी है। इसी के तहत राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ट्रेड हुआ है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिसंबर में होने वाले आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच ट्रेड जारी है। इसी के तहत राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ट्रेड हुआ है। मोहम्मद शमी लखनऊ से राजस्थान और इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन राजस्थान से लखनऊ आएंगे। इसके साथ ही लखनऊ के युवा स्पिनर एम. सिद्धार्थ राजस्थान जाएंगे।

हर्षल पटेल गुजरात जाएंगे

सनराइजर्स हैदराबाद के फास्ट बॉलर हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात ने इस ऑल-कैश ट्रेड के लिए 4 करोड़ रुपए देने पर सहमति जताई है। इसके बाद अब ऑक्शन पर्स से गुजरात के 4 करोड़ रुपये कम हो गए हैं। बता दें कि सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट 17 नवंबर तक जमा करनी है।

शमी के जाने से मजबूत होगी राजस्थान

आईपीएल 2026 में राजस्थान की सबसे बड़ी कमजोरी पॉवरप्ले में उसकी गेंदबाजी थी। टीम ने शुरुआत के 6 ओवरों में करीब 10 रन प्रति ओवर दिए थे। मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करने के पीछे टीम की कोशिश अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की होगी। वह शुरुआत में जोफ्रा आर्चर के साथ गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे।

शमी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 132 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 145 विकेट दर्ज हैं। शमी का बेस्ट प्रदर्शन 4/11 है।

वहीं बात करें सैम करने की तो उनके शामिल होने से लखनऊ को एक ऐसा ऑलराउंडर मिलेगा जो हर क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखता है। साथ ही गेंदबाजी में भी अहम योगदान दे सकता है। वह इससे पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से भी खेल चुके हैं।

Created On :  

Tags

Next Story