अंडर 19 एशिया कप 2026: 'युवा क्रिकेटरों पर गर्व'', टीम इंडिया के एशिया कप ट्रॉफी जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप 2026 में हराकर खिताब फिर से अपने नाम कर लिया। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। विपक्षी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन! आज के बेहतरीन प्रदर्शन और पुरुष U-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
भारत के ओपनरों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी पाकिस्तान के द्वारा बनाए गए 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 17.4 ओवर में 95 रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। आर्यवीर ने 61 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 58 रन बनाए, जबकि कप्तान लक्ष्य ने 101 गेंदों में 5 चौकों के सहारे 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद मध्यक्रम में वीके विनीत (24), अन्वय द्रविड़ (19) और अर्जुन राजपूत (16) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके, वहीं काव्या पटेल खाता भी नहीं खोल पाए और भारत ने लगातार विकेट गंवाए।
मोहित ने 49 रन की करिश्माई पारी खेली
भारतीय टीम ने अंतिम ओवरों में पलट हारे हुए मैच को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। 48वें ओवर में मनाल चौहान 32 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हो गए उस ऐसा लग रहा था कि मैच हाथ से निकल गया। लेकिन मोहित उल्वा दूसरी छोड़ पर टीम की ढ़ाल बनकर खड़े थे। मोहित 26 गेंदों में 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाकर और टीम को विजयी बनाकर नाबाद लौटे।
Created On :  
