IPL New Teams: BCCI सचिव देवजीत सैकिया बोले अभी इस...आईपीएल 2028 तक 2 नई टीमों की एंट्री पर बोर्ड का दो टूक जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में की शुरुआत साल 2008 में हुई थी उस समय 8 टीमें हिस्सा लेती थी। उसके बाद टीमों की संख्या बढ़ाकर 10 किया। इसी बीच टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 किए जाने को लेकर चर्चा हो रही है। इस सवाल पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की संख्या बढाए जाने की किसी भी संभावनाओं से इंकार किया है।
बीसीसीआई के सचिव ने क्या कहा?
देवजीत सैकिया ने कहा कि वैश्विक क्रिकेट बाजार में आईपीएल को लेकर बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद फिलहाल इसके विस्तार की कोई योजना नहीं है। सैकिया ने कहा, ‘2028 में आईपीएल को 12 टीम का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर हमने औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर कोई चर्चा की है। फिलहाल यह हमारे विचाराधीन नहीं है।’
2027 में होगा आईपीएल का 20वां सीजन
BCCI का पूरा ध्यान आईपीएल के आगामी सीजन पर है। लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और यह 20वां सीजन होने वाला है। उन्होंने कहा, ‘हमारा ध्यान फिलहाल 2027 में होने वाले आईपीएल पर है जो इसका 20वां सत्र होगा। यह एक बड़ा आयोजन होगा। हम इसी की तैयारियों के बारे में सोच रहे हैं और इसके आगे की किसी योजना पर विचार नहीं कर रहे हैं।’ टीमों की संख्या बढ़ाए जाने की अटकलें पर बोलते हुए बोर्ड के सचिव ने कहा, ‘मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वे कुछ लोगों की कल्पनाशीलता से उपजी अटकलें हैं। इन पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी। इन खबरों की कोई प्रामाणिकता नहीं है।’
यह भी पढ़े -विदेशी खिलाड़ियों के कोटे से...अभिनव मुकुंद ने क्विंटन डिकॉक को MI से रिलीज करने को लेकर दिया बड़ा बयान
IPL 2027 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में होना है उससे पहले सभी टीमों को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक देनी थी लेकिन अब इसमें दो दिन और बढ़ा दिया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन 17 नवंबर कर दी गई है। ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी अपडेट आया है।
Created On :  


