IPL 2027: टूर्नामेंट में कौन किस टीम की करेगा कप्तानी? 6 टीमों के कप्तान तय, 4 को नए लीडर का इंतजार

टूर्नामेंट में कौन किस टीम की करेगा कप्तानी? 6 टीमों के कप्तान तय, 4 को नए लीडर का इंतजार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के ट्रेड के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक बीसीसीआई (BCCI) को सौंपनी है। उससे पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील कंफर्म हो गई है। हार्दिक पंजाब और अर्शदीप मुंबई में आ गए हैं। टूर्नामेंट की 4 ऐसी टीमें हैं जो नए कप्तान की तलाश कर रही हैं।

6 टीमें ऐसी हैं, जिनके कप्तान लगभग तय हैं

एक-दो टीम ऐसी हैं, जो कप्तान बदल भी सकती है। जैसे पंजाब किंग्स, इसमें हार्दिक पांड्या आए हैं। सवाल है कि क्या श्रेयस अय्यर कप्तान बने रहेंगे? अगर हां तो क्या हार्दिक पांड्या उपकप्तान बनेंगे? दिल्ली के कप्तान पर भी चर्चाएं हो रही हैं, जिसमें ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत की वापसी हुई है। इस टीम की कमान पिछले साल अक्षर पटेल ने संभाली थी, लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

आईपीएल की सभी 10 टीम

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़

धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, फिर खराब प्रदर्शन के बाद धोनी ने कप्तानी संभाली और फिर ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी गई। लगभग तय है कि आईपीएल 2027 में सीएसके की कप्तानी गायकवाड़ ही करेंगे।

DC के कप्तान अक्षर पटेल

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ बने हुए हैं, पूरी संभावना है कि टीम उन्हें रिटेन करेगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कप्तान बदलने पर विचार कर रही है।

GT के कप्तान शुभमन गिल

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान बने रहेंगे, जो वर्तमान में टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान भी हैं।

PBKS

श्रेयस अय्यर टी20 में भारत के कप्तान हैं। वह पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान हैं, हालांकि हार्दिक पांड्या के आने से बहस शुरू हो गई है कि क्या पंजाब अपना कप्तान बदलेगी?

RR

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पिछले संस्करण ही रियान पराग को अपना फुल टाइम कप्तान बनाया है, वह 2027 में भी कप्तान बने रह सकते हैं. कप्तान बदलने की संभावना न के बराबर है।

RCB

रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 18 साल बाद पहली बार चैंपियन बनाया, लगातार 2 बार खिताब जिताया। आरसीबी अपना कप्तान बदले, इसकी संभावना भी कम ही है।

SRH

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस हैं, हालांकि उनके खेलने पर सस्पेंस बरकार है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो ईशान किशन कप्तान बनाए जा सकते हैं, जिन्होंने पिछले साल भी कुछ मैचों में कमान संभाली थी।

MI

हार्दिक पांड्या के जाने से मुंबई इंडियंस (MI) को नए कप्तान की तालाश है। तिलक वर्मा का नाम सबसे आगे हैं, जो कप्तान बनाए जा सकते हैं। रोहित शर्मा को लेकर भी संभावना है कि वह एक बार फिर टीम को लीड कर सकते हैं।

KKR

अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को भी नए कप्तान की तलाश है क्योंकि पिछली बार टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब था। खबर है कि रिंकू सिंह टीम के नए कप्तान बन सकते हैं।

LSG

ऋषभ पंत ट्रेड के जरिए दिल्ली में वापस आ गए हैं, अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को नए कप्तान की तलाश है। एडन मार्क्रम एलएसजी के नए कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

Created On :  

Tags

Next Story