सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026: 15 साल के वैभव को मिली बिहार टीम की कप्तानी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी बधाई, कहा- बेहतर मंच मिलेगा और वो आगे बढ़ता रहेगा

15 साल के वैभव को मिली बिहार टीम की कप्तानी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी बधाई, कहा- बेहतर मंच मिलेगा और वो आगे बढ़ता रहेगा

डिजिटल डेस्क, पटना। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 14 नवंबर से शुरू हो रही है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बिहार टी20 टीम का कप्तान बनाया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 14 नवंबर को बिहार और सौराष्ट्र के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को और उनको कोच को बधाई दी है।

उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि बिहार के खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों में भी आगे बढ़ेंगे। हमारा लक्ष्य है कि भारत की ओलंपिक के दल में हमारे राज्य की भागीदारी हो।"

खेल मंत्री ने कहा, "बिहार में पहली बार राज्य खेल आयोजित किए जा रहे हैं। बिहार में खेल से जुड़ी संरचना विकसित हो रही है। मैं मानती हूं कि खेल से जुड़ी अलग-अलग प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का उचित और बेहतर मंच मिलेगा और खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे।"

बिहार क्रिकेट के प्रेसिडेंट हर्ष वर्धन ने कहा, "वैभव ने कम उम्र में ही बेहतरीन प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का प्रदर्शन किया है, और यह जिम्मेदारी उन्हें एक क्रिकेटर और लीडर के रूप में आगे बढ़ने का एक और मौका देगी।"आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि वैभव के नेतृत्व में, आने वाले सीजन में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम अनुशासित, प्रतिस्पर्धी और प्रभावी प्रदर्शन करेगी।"

टीम पर एक नजर डालें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका, अल्तिमिश अशरफ, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), मयंक कुमार, रघुवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद, पृथ्वी राज, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह

स्टैंडबाय

बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव

Created On :  

Tags

Next Story