अंडर 19 एशिया कप 2026: पाकिस्तान से हारने के बाद भी भारत सेमीफाइनल में कर जाएगा क्वालीफाई, यहां देखें पूरा समीकरण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडर 19 एशिया कप 2026 में दिवाली के दिन यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में विपक्षी टीम ने इंडिया को हरा दिया। हारने के बाद भी भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से जीवित हैं। भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। बता दें, पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, भारत की बात करें भारत और यूएई की तो ये दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं।
अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है तो उसे अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। यह मैच जीतने के बाद इंडिया बिना किसी समीकर के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी। हारती है तो उसे दूसरी टीमें पर निर्भर रहना होगा। टीम इंडिया का अगला मैच यूएई के खिलाफ होना है। अगर वह हारती है तो उसका सफर यहीं से समाप्त हो जाएगा। ऐसे में यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' वाला साबित होने जा रहा है।
ग्रुप-ए की मौजूदा स्थिति (पॉइंट्स टेबल)
1. पाकिस्तान: 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक (नेट रन रेट: +0.746) — सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुका है।
2. भारत: 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 अंक (नेट रन रेट: +1.439)।
3. यूएई (UAE): 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 अंक।
4. नेपाल: 2 मैच, 2 हार, 0 अंक — (टूर्नामेंट से बाहर)
अगला मैच जीतते ही भारत सेमीफाइनल में
यूएई को हराते ही भारत के 4 अंक हो जाएंगे। चूंकि यूएई 2 अंकों पर ही रह जाएगा, इसलिए पाकिस्तान के साथ भारत सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा
दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड
UAE अंडर-19 स्क्वाड
अयान मिस्बाह (कप्तान), मोहम्मद नफीस (विकेटकीपर), यायिन राय, उदिश सूरी, नूरुल्लाह अयोबी, ज़ैनुल्लाह रहमानी, अहमद खुदादाद, नसीम खान, रायज़ल नादिर, उमर तौकीर, मुहम्मद उमर फैसल, हदायतुल्लाह खान
इंडिया अंडर-19 स्क्वाड
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, यशवर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, शविन विनोद, काव्या पटेल, मोहित उल्वा, मनाल चौहान, आर्यन सवसानी
Created On :  
