Vaibhav Suryavanshi: 14 नवंबर से हो रही टूर्नामेंट की शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी संभालेंगे इस टीम की कमान, BCA का बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की घोषणा के मुताबिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 14 नवंबर से शुरू हो रही है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बिहार टी20 टीम का कप्तान बनाया है। टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहला मुकाबला 14 नवंबर को बिहार और सौराष्ट्र के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
IANS के हवाले से बिहार क्रिकेट के प्रेसिडेंट हर्ष वर्धन ने कहा, "वैभव ने कम उम्र में ही बेहतरीन प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का प्रदर्शन किया है, और यह जिम्मेदारी उन्हें एक क्रिकेटर और लीडर के रूप में आगे बढ़ने का एक और मौका देगी।"आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि वैभव के नेतृत्व में, आने वाले सीजन में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम अनुशासित, प्रतिस्पर्धी और प्रभावी प्रदर्शन करेगी।"
सैदय मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए बिहार का स्क्वॉड (शुरुआती 2 मैच के लिए)
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह
मंगल महौर और शाकिब हुसैन टीम तभी खेलेंगे जब वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे। अर्थात उनके फिटनेस पर निर्भर है।
स्टैंडबॉय खिलाड़ी
बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव
Created On :  
