Virat Kohli World Record: ऑकलैंड वनडे में विराट कोहली ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जो अब शायद ही टूटे! ODI से जुड़ी है वजह

डिजिटल डेस्क, ऑकलैंड। टीम इंडिया ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान विराट कोहली ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे तोड़ना आने वाले कई सालों तक मुमकिन नहीं होगा।
13 हजार रन पूरे
विराट कोहली ने अपनी पारी में 12वां रन बनाते ही 13 हजार रन का आंकड़ा छू लिया। यह रन उन्होंने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए बनाए हैं। ओवरऑल उनके वनडे में 15 हजार से ज्यादा रन हैं।
उनके बाद नंबर-3 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने तीसरे बल्लेबाजी क्रम पर 12662 रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज ने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 10 हजार रन नहीं बनाए हैं।
यह भी पढ़े -विराट-रोहित के बल्ले से होगी रनों की बारिश या कीवी गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें कैसे रहेगी पहले वनडे की पिच
नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
13062 रन - विराट कोहली (भारत)
12662 रन - रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
9747 रन - कुमार सांगाकारा (श्रीलंका)
7774 रन - जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
6504 रन - केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)
विराट का ये रिकॉर्ड टूटना अब मुश्किल है। क्योंकि टी20 फॉर्मेट आने के बाद वनडे क्रिकेट होना पहले के मुकाबले कम हो गई है। इसके साथ विराट ने जिस निरंतरता के साथ नंबर-3 पर रन बनाए हैं, वो मौजूदा समय का कोई बल्लेबाज बना सके, इसकी उम्मीद कम है।
61 की शानदार एवरेज
विराट ने अपने 18 साल के वनडे करियर में ज्यादातर समय नंबर-3 पर ही बैटिंग की है। उन्होंने 306 पारियों में से 251 में तीसरे और 55 में अन्य नंबर पर बल्लेबाजी की है। नंबर-3 पर उनकी बैटिंग एवरेज 61 से ज्यादा रही है।
वहीं बात करें भारत की तो वनडे में नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए विराट के बाद राहुल द्रविड़ ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 4 हजार बन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिनके नाम 2036 रन दर्ज हैं।
Created On :  


