Lalit Modi statement: IPL संस्थापक ललित मोदी ने टूर्नामेंट को लेकर दिया बड़ा सुझाव, अक्टूबर-अप्रैल की विंडो और 94 मैचों का प्रस्ताव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL शुरू होने में अभी समय है उससे पहले आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा आईपीएल की मौजूदा विंडो (मार्च-मई) को बदलकर इस लीग को अक्टूबर से अप्रैल के बीच कर देना चाहिए है। इसके साथ ही उन्होंने मैचों की संख्या भी बढ़ाने की बात कही है। ललित मोदी ने ICC चेयरमैन जय शाह से भी आग्रह किया कि वे इस प्रस्ताव को लागू करने में मदद करें।
दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब अप्रैल और मई ही इकलौती विंडो थी, लेकिन आज समय अलग है। उन्होंने कहा, आज आईपीएल बिल्कुल अलग है। अब इसका रूप ही बदल गया है। जब मैंने शुरुआत की थी, तब बहुत विरोध था। मैंने वो समय चुना जिसे कोई नहीं चाहता था और एक ऐसा टूर्नामेंट खड़ा किया जिसे लोग देखना चाहते थे। आज हमें जो सफलता मिल रही है, वो हमें आसानी से नहीं मिली है।"
ललित मोदी ने आगे कहा, "उस समय अप्रैल-मई ही उपलब्ध मौका था। ऐसा कभी नहीं कहा गया था कि भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा यही सबसे सही महीने होंगे। हमने आठ टीमों और 59 मैचों के शेड्यूल के साथ शुरुआत की थी। बाद में बीसीसीआई ने लीग का विस्तार किया और इसमें 10 टीमें शामिल कर दीं। 10 टीमों के बीच 'होम-एंड-अवे' फॉर्मेट का मतलब है 90 लीग मैच और चार प्लेऑफ। यानी कुल 94 मैच, जो मूल फॉर्मेट से 35 मैच ज्यादा हैं, यानी लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी।"
ललित मोदी के द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार अगर टूर्नामेंट की शुरुआत जनवरी में होती है तो तो इससे भारत के इंटरनेशनल कैलेंडर और घरेलू क्रिकेट, दोनों में बड़ा बदलाव आएगा। इससे टेस्ट क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट के शेड्यूल में भी बदलाव करना पड़ेगा।
Created On :  
