IND Vs NZ ODI Series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा डबल झटका, ये दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से हो रहा है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को दो बड़े झटके लगे हैं। स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन और स्पिन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपनी इंजरी से अभी उबर नहीं पाए हैं। वो चोट के ही चलते वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे।
उम्मीद थी कि चैपमैन और रचिन वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे, इसी वजह से इन्हें टीम में चुना गया था। लेकिन सोमवार को दोनों ही प्लेयर्स को सीरीज से बाहर कर दिया गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़े -टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा होंगे कप्तान, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल, 22 को पाकिस्तान से मुकाबला
मार्क चैपमैन अपनी हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) इंजरी से उबर रहे हैं, जबकि रचिन रवींद्र अभी भी अपने कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, 'हाल में किए गए एमआरआई से पता चला है कि चैपमैन को बायीं हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबरने में अभी दो हफ्ते का समय लगेगा जबकि रवींद्र दाहिने कंधे की चोट के कारण अभी अपनी पूरी क्षमता से फील्डिंग नहीं कर पा रहे हैं।'
दोनों स्टार क्रिकेटरों के बाहर होने के बाद अब टिम सीफर्ट पूरी सीरीज के लिए टीम में बने रहेंगे। पहले उन्हें शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में रखा गया था। वहीं हेनरी निकल्स पहले तीन मैचों में खेलेंगे।
डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को वनडे सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि चैपमैन और रविंद्र के बाहर होने से निराशा हुई है।
यह भी पढ़े -4 नवंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज, पहला मुकाबला कितने बजे से और कहां खेला जाएगा? यहां देखें सभी मैचों का शेड्यूल
न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम
पहले 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम- मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम - मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।
Created On :  

