India vs NZ 5-ODI series: 4 नवंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज, पहला मुकाबला कितने बजे से और कहां खेला जाएगा? यहां देखें सभी मैचों का शेड्यूल

4 नवंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज, पहला मुकाबला कितने बजे से और कहां खेला जाएगा? यहां देखें सभी मैचों का शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। इसके बाद भारतीय टीम 4 नवंबर से इसी टीम से वनडे सीरीज खेलने जा रही है। अब दोनों टीमें एक बार फिर आपस में भिड़ने को तैयार हैं। पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कब और कहां खेला कितने बजे से शुरू होगा? आइए आपको बताते हैं।

पहला मुकाबला कब और कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ईडन पार्क के ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा वहीं, टॉस 7 बजे होगा। जबकि टी-20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से खेले जा रहे थे।

भारत और न्यूजीलैंड की पांच मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

4 नवंबर- पहला वनडे (ऑकलैंड), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से

7 नवंबर- दूसरा वनडे (वेलिंग्टन), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से

10 नवंबर- तीसरा वनडे (हैमिल्टन), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से

13 नवंबर- चौथा वनडे (बे ओवल), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से

15 नवंबर- पांचवां वनडे (बे ओवल), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव

पहले तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम- मार्क चैपमैन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, डेवोन कॉनवे, टॉम लाथम, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और ब्लेयर टिकनर

चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम- फिल एलन, मार्क चैपमैन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, निक कैली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मिचेल है, टिम सीफर्ट, क्रिस्टियन क्लार्क, मैथ्यू फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर

Created On :  

Tags

Next Story