Rising Stars Asia Cup 2026: टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा होंगे कप्तान, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल, 22 को पाकिस्तान से मुकाबला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 इंडिया-A टीम की घोषणा कर दी है। इस 15 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को शामिल किया गया है। तिलक वर्मा कप्तान हैं, जबकि रजत पाटीदार उपकप्तानी करेंगे। टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा।
यह भी पढ़े -4 नवंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज, पहला मुकाबला कितने बजे से और कहां खेला जाएगा? यहां देखें सभी मैचों का शेड्यूल
22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ंत
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें दो ग्रुप में बंटी होंगी। ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग (चीन) हैं। वहीं, ग्रुप बी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नेपाल, पाकिस्तान-ए और भारत-ए है।
टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल से होगा। इसके बाद टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह महामुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 24 नवंबर को टीम यूएई से भिड़ेगी।
ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 29 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
यह भी पढ़े -मोहम्मद आमिर के लिए खुले आईपीएल के दरवाजे, ऑक्शन के लिए दे सकते हैं नाम, जानें पूरा मामला
वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
राइजिंग स्टार एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) कराता है। इसका मुख्य उद्देश्य एशिया की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव देना है। यह टूर्नामेंट इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछले बार यह टी20 फॉर्मेट में खेला गया था।
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपरज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।
Created On :  

