IPL 2027: BCCI ने रिटेंशन की डेडलाइन में किया बड़ा बदलाव, सभी 10 टीमों को इस तारीख तक देनी होगी खिलाड़ियों की सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2027 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में होना है उससे पहले सभी टीमों को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक देनी है। अब इसमें दो दिन और बढ़ा दिया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन 17 नवंबर कर दी गई है। ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी अपडेट आया है।
आईपीएल 2027 में होने वाला ऑक्शन मिनी ऑक्शन होगा। बता दें, कि मिनी ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसमें टीम अपने हिसाब से जितने चाहे खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जबकि मेगा ऑक्शन में तय संख्या तक ही खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है।
बात दें, टूर्नामेंट के ऑक्शन की तारीख और वेन्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑक्शन होने में अभी 40 दिन का समय शेष बचा है। उससे पहले टीमों को रिटेंशन सूची देनी होगी। उसको लेकर भी ज्यादा समय नहीं अब 2 ही हफ्ते हैं। सभी 10 टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयारी करने में जुटी हैं। कई बड़े नाम हमें रिटेंशन लिस्ट से बाहर दिख सकते हैं, जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में अच्छा नहीं रहा है। ऑक्शन ज्यादातर दोपहर 1 या 2 बजे के करीब शुरू होता है हालांकि समय को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
आईपीएल की सभी 10 टीम
चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद
Created On :  
