India vs New Zealand 1st ODI: ऑकलैंड में अर्शदीप सिंह का शानदार 'चौका', ROKO की शानदार फील्डिंग, गुरनूर बरार भी छाए, न्यूजीलैंड 185 रनों पर ढेर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 186 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी के बीच 22 रनों की पार्टनरशिप हुई। वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने पहला विकेट लिया, उन्होंने विल यंग (9) को चलता किया। इसके बाद अर्शदीप ने हेनरी निकोल्स (9) के रूप में बड़ा विकेट लिया। 40 पर 2 विकेट गिरने के बाद टिम सीफर्ट और डेरिल मिशेल के बीच 33 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसे गुरनूर बरार ने तोड़ा।
यह भी पढ़े -ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11, टॉप-4 बल्लेबाज कंफर्म, मिडिल ऑर्डर में किसे मिलेगा मौका!
गुरनूर बरार ने 15वें ओवर में टिम सीफर्ट (38) और 17वें ओवर में टॉम लैथम (3) को आउट किया। न्यूजीलैंड के पांचवें विकेट में गेंदबाज से ज्यादा रोहित शर्मा का योगदान रहा। उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए डेरिल मिशेल को रन आउट किया। न्यूजीलैंड ने अपने 5 विकेट 97 के स्कोर पर गंवा दिए थे।
टीम इंडिया को छठी सफलता अंशुल कंबोज ने दिलाई। मिचेल सेंटनर 16 गेंदों में 4 रन बनाकर बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। इसके बाद अंशुल कंबोज ने नाथन स्मिथ (1) को आउट किया, जिनका कैच विराट कोहली ने किया। स्मिथ के आउट होते ही न्यूजीलैंड का स्कोर 115/7 हो गया। वहीं आठवां विकेट काइल जेमीसन (1) का रहा, वो अर्शदीप सिंंह की गेंद पर विराट कोहली को कैच थमा बैठे। काफी देर तक स्ंघर्ष कर रहे ग्लेन फिलिप्स 51 गेंदों में 30 रन बनाकर अर्शदीप सिंंह की गेंद पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हुए। उनकी पारी में 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं आउट होने वाले खिलाड़ी ब्लेयर टिकनर रहे, जिन्होंने 23 गेंदों पर 34 रन बनाए। उनको गुरनूर बरार ने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों लपकवाया। जो उनका मैच में तीसरा विकेट रहा।
यह भी पढ़े -IPL संस्थापक ललित मोदी ने टूर्नामेंट को लेकर दिया बड़ा सुझाव, अक्टूबर-अप्रैल की विंडो और 94 मैचों का प्रस्ताव
अर्शदीप ने 4, बरार ने लिए 3 विकेट
अर्शदीप भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवरों में 70 रन देकर 4 विकेट लिए। आकिब नबी ने 6 ओवर डाले, जिसमें कोई विकेट नहीं ले पाए। गुरनूर बरार ने 9.2 ओवरों में 44 रन देकर 3 विकेट लिए।अंशुल कंबोज के नाम 2 विकेट रहे, उन्होंने 10 ओवरों में मात्र 22 रन दिए। अक्षर पटेल ने 5 ओवरों में सिर्फ 12 रन दिए, हालांकि वह कोई विकेट नहीं ले पाए।
भारत की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.
Created On :  
